दिलीप का भड़का गुस्सा
एक रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे पूरी घटना सामने आई, जिसमें दिलीप ने तीखी बहस के दौरान असित का कॉलर भी खींचा। सूत्र ने कहा कि अभिनेता को तब अपमानित महसूस हुआ, जब असित उनसे बात करने के बजाय अभिनेता कुश शाह से मिलने चले गए, जिन्होंने शो पर अपना आखिरी शूट खत्म किया था।
पहले भी हो चुकी हैं दोनों के बीच लड़ाई
सूत्र के हवाले से जानकारी दी गई कि दिलीप जोशी बहुत गुस्सा हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। दिलीप जी ने असित मोदी का कॉलर भी पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दी। हालांकि, असित भाई ने उन्हें शांत कर दिया। हमें नहीं पता कि दोनों ने अपने मतभेद कैसे सुलझाए। सूत्र ने यह भी बताया कि अभिनेता का असित मोदी के साथ पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। कथित तौर पर दोनों के बीच शो के हांगकांग शेड्यूल के दौरान भी झगड़ा हुआ था और अभिनेता गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने उस समय स्थिति को सुलझाने में मदद की थी, जो अब शो का हिस्सा नहीं हैं।