करण जौहर ने जताई खुशी
पहली बार द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट होस्ट करने को लेकर करण जौहर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके लिए इस ग्लोबल समारोह का पहला भारतीय होस्ट बनना गर्व की बात है और मुंबई में इसकी मेजबानी करना इसे और खास बनाता है।
करण ने कहा कि सिनेमा में नई दुनिया की कल्पना की जाती है, जबकि द अर्थशॉट प्राइज से जुड़े इनोवेटर्स बेहतर भविष्य बनाने के लिए नए समाधान सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास इस भविष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने की रचनात्मकता और महत्वाकांक्षा है।
प्रिंस विलियम ने भी की फाइनलिस्ट की तारीफ
द अर्थशॉट प्राइज के फाउंडर और प्रेसिडेंट प्रिंस विलियम ने इस साल के 15 फाइनलिस्ट का स्वागत करते हुए कहा कि हर साल ये फाइनलिस्ट उन्हें नई उम्मीद देते हैं। उनके मुताबिक, दुनिया में पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां गंभीर हैं, लेकिन कई लोग ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं जो बदलाव को संभव बना रहे हैं।
द अर्थशॉट प्राइज 2026 का आयोजन इस नवंबर मुंबई में होगा, जहां दुनिया के 15 फाइनलिस्ट और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले कई खास लोग एक साथ नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: क्या 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' को टक्कर दे पाई 'दायरा' या 'वाइब'? पहले दिन की इतनी कमाई