फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण ने दिया 'एनिमल' को लेकर बेबाक बयान, बोले- मैं नैतिकता के चश्मे से फिल्मों को नहीं देखता

Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' विवादास्पद होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अब तक 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। वहीं, करण जौहर ने संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म को साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म करार दिया है।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में निर्देशक करण जौहर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। चाहे करण अपने चैट शो को होस्ट कर रहे हों या कोई इंटरव्यू दे रहे हों, वे बेबाकी के साथ अपनी बात कहने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वे साल 2023 में आई फिल्म 'एनिमल' के बारे में क्या सोचते हैं। इसपर करण का जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा-
विज्ञापन


'एनिमल' को देखते हुए खो गया 
'एनिमल' साल 2023 की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए थे। हाल ही में जब करण जौहर से इस फिल्म के विषय में पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'मेरे लिए 'एनिमल' एक बेहतरीन फिल्म है। मैं उस फिल्म को देखते हुए खो गया था। मुझे रणबीर का किरदार एक ऐसे इंसान का किरदार लगा जिसके साथ मेरी हमदर्दी है।'

Triptii Dimri: लैला मजनू के फ्लॉप होने के बाद टूट गई थी तृप्ति, ओटीटी पर काम करने को लेकर भी उठे थे सवाल
विज्ञापन


नैतिकता के चश्मे से नहीं देखता फिल्मों को 
फिल्म 'एनिमल' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी हुई थी। कुछ लोगों को यह फिल्म स्त्री द्वेष से भरी हुई लगी। वहीं इस फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। 'एनिमल' के इन्हीं विवादों के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, 'मैं किसी भी फिल्म को या उसके किरदार को सिर्फ एक कहानी और उसके चरित्र के तौर पर देखता हूं। मैं नैतिकता के पैमाने पर किसी भी फिल्म को नहीं तौलता हूं।' 
विज्ञापन


Monday Box Office: अजय देवगन की 'शैतान' को लगा झटका, जानें 'लापता लेडीज' समेत अन्य फिल्मों को कैसा रहा हाल

'एनिमल' मेरे लिए बेहतरीन फिल्म है 
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' विवादास्पद होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अब तक 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। वहीं, करण जौहर ने संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म को साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें