फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laapataa Ladies: करण राव की 'लापता लेडीज' की करण जौहर ने की समीक्षा, बताया साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

Thu, 29 Feb 2024 01:45 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। वहीं, अब हाल ही में, करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरण राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गए हैं, जिन्हें दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। किरण राव ग्यारह वर्ष बाद फिल्म 'लापता लेडीज' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बीते मंगलवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। वहीं, अब हाल ही में, करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की जमकर तारीफ की। साथ ही, उन्होंने लापता लेडीज की टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


'लापता लेडीज' के लिए कही यह बात  
करण जौहर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लापता लेडीज का पोस्टर साझा किया। पोस्टर के साथ निर्माता ने कैप्शन में अपना रिव्यू देते हुए कहा, 'किरण राव और आमिर खान की यह फिल्म बहुत शानदार है। यह इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। मैं दावा करता हूं कि जब वर्ष 2024 के अंत में जाकर देखेंगे, तो लापता लेडीज सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल रहेगी।'  
 

यह भी पढ़ें: Kaagaz 2: स्मृति ने सतीश कौशिक के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, दिवंगत अभिनेता की याद में कही यह बात
विज्ञापन


'लापता लेडीज' की टीम को दीं शुभकामनाएं
उन्होंने आगे कहा, 'किरण राव ने इस फिल्म को सहजता से निर्देशित किया है। 'लापता लेडीज' कॉमेडी, इमोशनल और संस्पेंस से भरपूर है। निर्माता, लेखक और फिल्म की पूरी टीम ने सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया है। निर्माता ने दर्शकों से फिल्म देखने का आग्रह करते हुए कहा, इस सप्ताहांत आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे छोड़ें और इस फिल्म को देखें। 'लापता लेडीज' की पूरी टीम को बधाई। किरण राव और आमिर खान को शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


'लापता लेडीज' के बारे में 
किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। इस फिल्म की कहानी पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है। लापता लेडीज की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं। जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। 

यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासे से सबको किया कन्फ्यूज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें