फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर करण जौहर ने शाहरुख और आदित्य चोपड़ा को दिया खास ट्रिब्यूट, कहा- ‘उन्होंने मुझ पर भरोसा किया’

Wed, 29 Jul 2026 04:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar: गुरु पूर्णिमा के मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने खास दोस्तों और मेंटर्स शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को याद किया और उन्हें इमोशनल ट्रिब्यूट दिया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय वह पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले थे, लेकिन उसी दौरान आदित्य चोपड़ा ने उन्हें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) में असिस्ट करने का ऑफर दिया।

करण ने किया इमोशनल पोस्ट

विज्ञापन

करण ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘रात के 1 बजे जब आदि ने मुझे DDLJ में असिस्ट करने को कहा, तब मैं आगे की पढ़ाई के लिए जाने वाला था। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे डायरेक्टर बनना चाहिए। मैं उस वक्त बहुत इमोशनल और फिल्मी था… उन्होंने कहा कि अगर मैंने ये रास्ता नहीं चुना तो ये मेरी बड़ी गलती होगी। उस रात मैं सो नहीं पाया।’

इसके बाद करण ने बताया कि अगले दिन उन्होंने अपने पिता यश जौहर से एक साल का समय मांगा, ताकि वह फिल्म सेट पर काम कर सकें।

उन्होंने लिखा, ‘मैं सुबह अपने पापा के पास गया और उनसे एक साल मांगा। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे सेट पर काम करना आता है? मैंने साफ मना कर दिया। फिर उन्होंने कहा कि अगर मैं मेहनत करूं और हर बात मानूं, तो मैं प्रोड्यूसर बन सकता हूं, लेकिन डायरेक्टर बनने के लिए सिर्फ पैशन चाहिए।’

Trending Videos

फिल्म के सेट पर शाहरुख खान और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान पर दिया ये बयान 
करण ने शाहरुख खान के साथ जुड़ा एक खास पल भी याद किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उन पर तब भरोसा जताया था, जब वह खुद डायरेक्टर भी नहीं बने थे।

करण ने लिखा, ‘मैं पहाड़ों की तरफ देख रहा था (जैसे मुझे घर की याद आ रही हो), तभी शाहरुख मेरे पास आए और बोले- ‘तू डायरेक्टर बनेगा और तेरी पहली फिल्म मैं करूंगा।’ उस वक्त मुझे लगा कि शायद वो मजाक कर रहे हैं, लेकिन वो बिल्कुल सीरियस थे। उन्होंने इंडिया लौटने के बाद मेरे पापा से भी इस बारे में बात की। आज तक समझ नहीं आता कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा क्यों किया, लेकिन उन्होंने किया।’

शाहरुख और आदित्य चोपड़ा को कहा शुक्रिया
अपने पोस्ट के अंत में करण जौहर ने शाहरुख और आदित्य चोपड़ा का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि आज वह जो भी हैं, अपनी सफलताओं और गलतियों के साथ, इन दोनों की वजह से ही हैं।

करण ने लिखा, ‘मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। मेरी हर सफलता और हर हार के पीछे आप दोनों का हाथ है। आज मैं जो कहानियां सुना पा रहा हूं, वो सिर्फ आपकी वजह से है। हैप्पी गुरु पूर्णिमा।’

विज्ञापन

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के बारे में 
बता दें कि करण जौहर ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद साल 1998 में उन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया, जिसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: राखी सावंत ने कंगना रनौत पर निकाली भड़ास, जेन-जी पर दिए बयान को लेकर सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें