फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Partners Jr NTR Devara: करण ने मिलाया जूनियर एनटीआर से हाथ, देवरा के लिए अठाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 10 Apr 2024 03:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब इस फिल्म से करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म के लिए करण के कंधों पर पड़ी है यह बड़ी जिम्मेदारी।
विज्ञापन
फिल्म देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं। फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर एक खबर पर अपनी नजर रखते हैं। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म से अब करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है। 'आरआरआर' को ऑस्कर मिलने के बाद से ही फैंस जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'देवरा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम रोल में नजर आएंगे। पहले इस फिल्म को अप्रैल महीने में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस फिल्म से अब बॉलीवुड निर्माता करण जौहर का नाम जुड़ गया है। जिससे दर्शकों के बीच हलचल मच गई है। दर्शक इस बात को जानने के लिए उत्सुक है कि आखिरकार करण जौहर इस फिल्म से किस वजह से जुड़े हैं।
विज्ञापन


करण जौहर का देवरा से कनेक्शन
दरअसल, बॉलीवुड निर्माता करण जौहर ने फिल्म 'देवरा' के उत्तर भारतीय फिल्म वितरण के सभी अधिकारों की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। इस मौके पर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए करण ने कहा, ''फिल्म देवरा के साथ जुड़ना बेहद जोश भरा रहा है और मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर के देवरा का हिस्सा बनकर सम्मानित और बेहद आभारी महसूस कर रहा हूं। हम भारतीय सिनेमा में अगले बड़े सिनेमाई अनुभव के लिए नॉर्थ स्टे्टस में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अपनी साझेदारी का एलान करते बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।''
Ajay Devgn Real Life Film: मैदान से पहले इन पांच रियल लाइफ किरदारों को निभा चुके हैं अजय, सभी फिल्में रही हिट
विज्ञापन




देवरा को लेकर एनटीआर के मन की बात
हाल ही में जूनियर एनटीआर ने एक इवेंट के दौरान कहा, ''मुझे नहीं पता कि मैं कुछ ज्यादा कह रहा हूं या नहीं, लेकिन मैं फिर भी कहूंगा। मैंने आज एक शर्ट पहनी है, जिसमें एक कॉलर है। भले ही देवारा को रिलीज होने में अभी थोड़ा समय है, लेकिन मैं आपको गारंटी देता हूं कि यह एक ऐसी फिल्म होगी जो आप सभी को गर्व से अपने कॉलर ऊपर उठाने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने दर्शकों को अपना सर्वश्रेष्ठ काम देने का प्रयास जारी रखेंगे।''
विज्ञापन



फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी
मीडिया रोपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'देवरा' दो भागों में बनेगी। पहले 10 अक्टूबर को इस फिल्म का पहला भाग रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के पहले भाग की सफलता के बाद ही इस फिल्म का दूसरे भाग पर काम शुरू होगा। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। इस फिल्म से जान्हवी कपूर और सैफ अली खान दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आरआरआर' की तरह इस तेलुगु फिल्म में भी कई दमदार एक्शन सींस होंगे जो दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देंगे। इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये तक खर्च करने की बात चल रही है।
BMCM Advance Booking : बड़े मियां छोटे मियां ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें