फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aruna Irani: पुरानी यादों में खोईं अरुणा ईरानी, बोलीं- मुमताज मुझे प्यार से अपने पुराने कपड़े देती थीं

Wed, 10 Apr 2024 02:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरुणा ईरानी और मुमताज ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों अभिनेत्रियां जब भी पर्दे पर एक साथ आती थीं कमाल करती थीं। अरुणा और मुमताज ने 'पत्थर के सनम ', 'ताला' और 'बंधन' जैसी फिल्मों में स्क्रीन स्पेस साझा किया था।
विज्ञापन
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते जमाने की महान अदाकारा अरुणा ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार किया था। अरुणा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अहम किरदार निभाया है। फिल्मों के अलावा वे कई टीवी शो में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरुणा अपने पुराने दिनों को याद करती दिखाई दीं। 
विज्ञापन


मुमताज हैं सच्ची सहेली 
अरुणा ईरानी और मुमताज ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों अभिनेत्रियां जब भी पर्दे पर एक साथ आती थीं कमाल करती थीं। अरुणा और मुमताज ने 'पत्थर के सनम ', 'ताला' और 'बंधन' जैसी फिल्मों में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। एक साथ काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों दोस्त बन गए। अरुणा ईरानी प्यार से मुमताज को 'मुमू' बुलाती हैं। 

Ayushmann Khurrana: अनीस बज्मी की हॉरर फिल्म में आयुष्मान खुराना की एंट्री? यह होगा फिल्म का नाम
विज्ञापन


अरुणा मुमताज के दिए कपड़े पहनती थीं 
अरुणा ईरानी बताती हैं,' मुमताज से मेरा काफी करीबी रिश्ता रहा है। वे अपने घर से मेरे लिए अपने पुराने कपड़े लाती थी और हक से कहती थी तुम इसे लेकर जाओगी। मैं उन कपड़ों को अपने साइज के हिसाब से सिलकर पहन लिया करती थी। उनके साथ एक अलग अपनापन महसूस होता था।'
विज्ञापन


Ankita Lokhande: अंकिता ने शादी की वजह से ठुकराई थी भंसाली की यह फिल्म, बोलीं- उन्होंने कहा था पछताएगी तू

जब अरुणा ने अनजाने में पी ली भांग 
अरुणा ईरानी ने फिल्म 'चरस' में काम किया था। अभिनेत्री शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'मुझे फिल्म के एक गाने में थोड़ा चरसी दिखना था। गाने की शूटिंग से एक दिन पहले मैं एक होली पार्टी में शामिल हुई थी। जहां मैंने अनजाने में भांग पी ली थी। मैंने मिठाइयाँ भी खाई जिससे मुझे और नशा हो गया। फिर अगले दिन मैंने नशे में 'चरस' के गाने 'ये धुआं मेहरबान चरस का नहीं है..' को शूट किया था। लोगों को वह गाना काफी पसंद भी आया था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें