इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरव मदान को मिला 1 लाख का कैश प्राइज
इस परफेक्ट स्कोर के साथ गौरव मदान को 1 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला। इसके बाद समय रैना ने इस खुशी को और बड़ा करते हुए अवतार ब्रांड की तरफ से 5 लाख रुपये के प्रोटीन सप्लीमेंट्स देने का ऐलान किया। इस तरह उस रात गौरव की कुल कमाई करीब 6 लाख रुपये तक पहुंच गई, जिसमें कैश और प्रोडक्ट दोनों शामिल हैं।
गौरव मदान पिछले 5-6 वर्षों से स्टैंडअप कॉमेडी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती फैन फॉलोइंग है। इस एपिसोड के बाद वो अचानक ऑनलाइन कॉमेडी सर्कल्स में चर्चा का केंद्र बन गए।
पिछले शो में हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी?
बीते साल समय रैना का विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।
इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।
ये भी पढ़ें- अनुपमा परमेश्वरन ने ध्रुव विक्रम संग ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज, बोलीं- ‘आप मेरे बारे में क्या जानते हैं?’