'जमील मामू' भी पहुंचे
फिल्म 'धुरंधर'अभिनेता राकेश बेदी के करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई है। अब लोग उन्हें उनके असली नाम से नहीं, बल्कि 'जमील मामू' के नाम से जानते हैं। फिल्म 'धुरंधर' में उन्होंने जमील जमाली की भूमिका अदा की थी। आज आयोजित इवेंट में राकेश बेदी भी पहुंचे।
सरगुन मेहता और रवि दुबे साथ पहुंचे
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक नजर आई। रवि दुबे को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आज आयोजित इवेंट में रवि अपनी पत्नी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ पहुंचे।
फरहाना-अविका और रुहानिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरहाना-अविका और रुहानिका ने दिए पोज
इवेंट में फरहाना भट्ट, अविका गोर और रुहानिका धवन भी नजर आईं। तीनों ने साथ में पोज दिए। फरहाना और अविका मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं, रुहानिका व्हाइट और ब्राउन कलर की चेक प्रिंट मिनी ड्रेस में दिखीं।