फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में धूम मचाने के लिए तैयार करण औजला, जानें कॉन्सर्ट की तारीख-जगह और टिकट की कीमत

Wed, 03 Dec 2025 06:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Aujla India tour 2026: करण औजला के भारत में कई कॉन्सर्ट होने वाले हैं। इससे पहले उनके कॉन्सर्ट से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
करण औजला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी म्यूजिक सेंसेशन करण औजला साल 2026 की शुरुआत में भारत में पी-पॉप कल्चर वर्ल्ड टूर के लिए तैयार हैं। इसके तहत वह भारत के छह शहरों में परफॉर्म करेंगे। भारत उनके ग्लोबल टूर का एक बड़ा पड़ाव है। उम्मीद की जा रही है कि उनके कॉन्सर्ट में भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में उनके कॉन्सर्ट के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

इस तारीख से मिलेंगी टिकटें
बताया जाता है कि करण औजला के कॉन्सर्ट की टिकटें 3 दिसंबर 2025 से ऑफिशियल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दोपहर 2 बजे के बाद से मिलनी शुरू हो जाएंगी। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड धारकों को पहले टिकटें मिल सकती हैं। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड धारक 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से टिकटें खरीद सकते हैं। कॉन्सर्ट के एंट्री-लेवल टिकट 999 रुपये से शुरू होंगे। स्टैंडर्ड पास के अलावा ऑर्गेनाइजर वीआईपी पास की भी व्यवस्था करेंगे।

टीवी ने कपिल शर्मा को बनाया स्टार, बड़े पर्दे पर आने के बाद बोले, 'वहां ढेले भर मेहनत नहीं होती'

करण औजला - फोटो : एक्स
कॉन्सर्ट का शेड्यूल
भारत में करण औजला के कॉन्सर्ट फरवरी के आखिर से छह बड़े शहरों में होंगे। यह मार्च 2026 तक चलेंगे। कॉन्सर्ट का शेड्यूल इस तरह से है।
नई दिल्ली - 28 फरवरी, 2026
मुंबई और पुणे - 4 मार्च, 2026
चंडीगढ़ - 14 मार्च, 2026
इंदौर - 21 मार्च, 2026
बेंगलुरु - 29 मार्च, 2026
विज्ञापन

दर्शकों ने पसंद किए करण औजला के गाने
खबर है कि करण औजला के कॉन्सर्ट बड़े स्टेडियम और खास जगहों पर होंगे। करण अपने सभी गानों के सिंगर, कंपोजर और लेखक हैं। हाल ही में वह अपना एल्बम, पी-पॉप कल्चर लेकर आए। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस ने उनके गाने 'फॉर ए रीजन', 'बॉयफ्रेंड', 'गबरू', और 'आई रियली डू' जैसे गानों को प्यार दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें