कपिल के जवाब ने खींचा ध्यान
तमन्ना भाटिया ने कहा, 'आप दोनों को देखकर मुझे एहसास हुआ कि होस्टिंग एक तरफ है, मगर आप लोग असली रोस्टर हैं। आज बहुत से लोग रोस्टिंग करते हैं, मगर आप ऐसा रोस्ट करते हैं, जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है।'
तमन्ना ने कपिल शर्मा से पूछा कि क्या नई पीढ़ी के कॉमेडियन ने उनसे यह तकनीक सीखी है। बिना किसी का नाम लिए कपिल ने जवाब दिया, 'हम इन यंग बच्चों को देखकर ये सीख रहे हैं कि क्या नहीं बोलना चाहिए, ताकि हमें जेल न जाना पड़े।'