इसलिए ओटीटी पर जल्दी आ रही फिल्म
इंडिया टुडे से बातचीत में चालुवे गौड़ा ने कहा, 'फिलहाल फिल्म के सिर्फ दक्षिण भारतीय संस्करण (तमिल, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम) ही ओटीटी पर रिलीज होंगे, हिंदी संस्करण नहीं। हिंदी संस्करण आठ हफ्ते बाद आएगा। इस रिलीज के लिए समझौता तीन साल पहले हुआ था, इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है। उस समय, मानक प्रक्रिया अलग थी।'
ओटीटी पर आने के बावजूद करेगी अच्छा प्रदर्शन
उन्होंने आगे बताया 'ज्यादातर दक्षिण फिल्में अब चार हफ्तों की विंडो पर चलती हैं। कुछ ज्यादा समय तक चलती हैं, कुछ तीन से चार हफ्तों में ही पूरी हो जाती हैं। कोविड से पहले, सभी फिल्मों के लिए यह आठ हफ्तों का हुआ करता था। कोविड के बाद, कुली जैसी बड़ी रिलीज भी हिंदी समेत सभी भाषाओं में चार हफ्तों के बाद ओटीटी पर आ रही हैं।' चालुवे गौड़ा का मानना है कि ओटीटी रिलीज के बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करती रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें: 'बाहुबली' में काम करते हुए तमन्ना भाटिया ने सीखी कल्पना, अब हुआ यह बड़ा बदलाव, इंटरव्यू में किया खुलासा