सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ फिल्मों का जलवा साफ देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है, वहीं बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों- ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है। पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ भी अब अपनी चमक खोती नजर आ रही है।
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
‘कांतारा चैप्टर 1’
ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जरिए न केवल बतौर डायरेक्टर बल्कि एक अभिनेता के रूप में भी खुद को साबित किया है। फिल्म के लोककथा-आधारित कथानक, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर ने इसे सांस्कृतिक अनुभव बना दिया है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 61.85 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया था। दो हफ्तों में इसने लगभग 485 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि शुक्रवार को 9.12 करोड़ रुपये की कमाई कर कुल 494.38 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। यह आंकड़ा साबित करता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है और साउथ सिनेमा की ताकत बॉलीवुड से कहीं आगे निकल चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें: ब्रिटिश अभिनेत्री सामंथा एगर का 86 वर्ष की उम्र में निधन, बेटी जेना ने तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता तो ज़रूर थी, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। हल्के-फुल्के पारिवारिक मनोरंजन के रूप में पेश की गई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक ओपनिंग ली थी, पर दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थम गई। शुक्रवार को मात्र 89 लाख रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 55.99 करोड़ पर सिमट गया। सान्या मल्होत्रा और रोहित शराफ जैसे कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म दर्शकों से जुड़ नहीं पाई। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिल्म को ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी विशाल फिल्म के सामने टिक पाना मुश्किल हो गया है।
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
‘दे कॉल हिम ओजी’
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने शुरुआती दिनों में खूब धमाल मचाया था। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी कम हो गई है। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 35 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 193 करोड़ के पार पहुंचा। प्रियंका मोहन और अर्जुन सरजा के साथ पवन कल्याण की जोड़ी को भले ही दर्शकों ने सराहा, लेकिन अब फिल्म की पकड़ ढीली पड़ती दिख रही है।
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
‘जॉली एलएलबी 3’
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पुराने दौर की कोर्टरूम कॉमेडी को फिर से जीवंत किया है। हालांकि फिल्म ने मनोरंजन तो दिया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चला पाई। शुक्रवार को 26 लाख की कमाई के साथ इसका कुल बिजनेस 114.46 करोड़ तक पहुंचा। फिल्म की कहानी भले ही कुछ दोहराव भरी लगे, पर अक्षय और अरशद की जोड़ी ने दर्शकों को बांधे रखा।