फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Santosh Balaraj Passed Away: साउथ एक्टर संतोष बलराज का 34 साल की उम्र में निधन, पीलिया की वजह से गई जान

Tue, 05 Aug 2025 02:56 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Santosh Balaraj Death News: कन्नड़ अभिनेता संतोष बलराज का महज 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर का निधन जॉन्डिस के चलते हुआ है।
विज्ञापन
संतोष बलराज - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। कलाभवन नवास, सुपरस्टार प्रेम नजीर के बेटे और अभिनेता शानवास के बाद अब कन्नड़ अभिनेता संतोष बलराज के निधन की खबर सामने आई है। मशहूर निर्माता अनेकल बलराज के बेटे और कन्नड़ अभिनेता संतोष बलराज का 34 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि एक्टर का निधन जॉन्डिस के चलते हुआ है। 
विज्ञापन


जॉन्डिस ने ले ली जान 
बताया जा रहा है कि संतोष बलराज को कुछ समय पहले जॉन्डिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनकी हालत ठीक लग रही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ गई। इस गंभीर बीमारी ने उनकी जान ले ली और युवा अभिनेता इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। संतोष ने अपने अभिनय करियर में मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। उनके निधन की खबर से उनके फैंस के साथ-साथ कन्नड़ सिनेमा जगत में भी गहरा शोक छा गया है।





संतोष बलराज का फिल्मी सफर और उपलब्धियां
संतोष ने साल 2009 में फिल्म ‘केम्पा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अविनाश, रुचिता प्रसाद और प्रदीप सिंह रावत जैसे कलाकारों के साथ काम किया। उनकी दूसरी फिल्म ‘करिया 2’ थी, जिसका निर्माण उनके पिता अनेकल बलराज ने संतोष एंटरप्राइजेज के बैनर तले किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा। ‘करिया 2’ में अजय घोष, मयूरी क्यातारी, साधु कोकिला और नागेश कार्तिक भी मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: The Raja Saab: 'द राजा साब' की रिलीज में होगी और देरी, जानिए कब देख सकेंगे प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म

संतोष की चर्चित फिल्मों में 2015 में आई ‘गणपा’ और हाल ही में 2024 में रिलीज हुई ‘सत्यम’ भी शामिल हैं। इसके अलावा वो सुमंत क्रांति की फिल्म ‘बर्कली’ में भी नजर आए, जिसमें चरण राज, सिमरन नाटेकर और राजा बलवाड़ी जैसे कलाकार भी थे।

पिता का पिछले साल हुआ था निधन
संतोष के पिता, फेमस निर्माता अनेकल बलराज भी पिछले साल एक सड़क दुर्घटना में बेंगलुरु में निधन हो गए थे। उन्हें ‘करिया’, ‘करिया 2’ और ‘जैकपॉट’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। संतोष अपनी मां के साथ रहते थे और उन्होंने कभी शादी नहीं की थी। उनके परिवार और इंडस्ट्री के लोग उनकी असमय मौत से बेहद दुखी हैं।

कन्नड़ सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान
संतोष बलराज की मौत ने कन्नड़ सिनेमा को एक युवा प्रतिभा से वंचित कर दिया है। उनकी प्रतिभा और अभिनय कौशल के कारण उन्हें जल्दी ही बड़ी पहचान मिली थी। फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें