फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darlings: आलिया के प्यार में खोए दिखे विजय वर्मा, ‘डार्लिंग्स’ के तीन साल पूरे होने पर एक्टर ने शेयर किया BTS

Tue, 05 Aug 2025 02:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

3 Years Of Darlings: आज मंगलवार के दिन आलिया भट्ट और विजय वर्मा की फिल्म 'डार्लिंग्स' को रिलीज हुए तीन साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने फिल्म से जुड़े पलों को याद करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन
डार्लिंग्स - फोटो : इंस्टाग्राम- @itsvijayvarma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री आलिया भट्ट की साल 2022 में एक थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई 'डार्लिंग्स', जिसमें अभिनेता विजय वर्मा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई थी। आज 5 अगस्त को फिल्म को बने हुए तीन साल हो चुके हैं। इस खुशी के अवसर पर अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन शेयर किए हैं। आइए देखें तस्वीरें। 

विजय वर्मा ने साझा की BTS तस्वीरें

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक्टर ने 'डार्लिंग्स' फिल्म के 3 साल पूरे होने पर फिल्म के कुछ यादगार पलों को साझा किया है। पहली तस्वीर में अभिनेता और आलिया भट्ट का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक्टर्स एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में भी अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े बिहाइंड द सीन्स शेयर किए हैं। 

विज्ञापन



 

अभिनेता ने लिखा प्यारा नोट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विजय वर्मा ने पोस्ट में कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कहा, ‘डार्लिंग्स के तीन साल पूरे होने पर टीम और फिल्म के प्रशंसकों को ढेर सारा प्यार। प्यारे दोस्तों, मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’ इस पोस्ट पर अभिनेता को काफी प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ये मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। 



'डार्लिंग्स' फिल्म के बारे में 
2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के. रीन किया था और इसके निर्माण की जिम्मेदारी आलिया भट्ट, गौरव वर्मा और गौरी खान ने निभाई थी। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें दिखाया जाता है कि हमजा और बदरू एक दूसरे से बहुत प्रेम करते हैं। फिर हमजा को भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में सरकारी नौकरी मिल जाती है। इसके बाद दोनों शादी करने का फैसला करते हैं, लेकिन बदरू की मां उसकी पसंद से खुश नहीं है। हालांकि, दोनों की शादी हो जाती है, लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब हमजा को शराब की लत लग जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें