फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने ट्रंप और पीएम मोदी पर की टिप्पणी, बाद में पोस्ट किया डिलीट

Thu, 15 May 2025 07:29 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी और ट्रंप को लेकर एक ट्वीट किया और बाद में बवाल होने पर इसे डिलीट कर दिया। 

विज्ञापन
कंगना रनौत और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : इंस्टाग्राम- @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। कंगना सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। अब हाल ही में ऐसा ही कुछ फिर से देखने को मिला है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है। 

क्या है मामला? 

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एप्पल के सीईओ को एप्पल से जुड़े प्रोडक्शन को भारत के बजाए अमेरिका में ही करने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने ट्रंप के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी राय रखी थी। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ को 24 घंटे में कितने व्यूज? किन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड, यहां जानें


कंगना ने ट्वीट में क्या कहा? 

कंगना रनौत ने पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक्स पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में कंगना ने पीएम और ट्रंप के बीच तुलना की और अपनी पर्सनल राय रख दी। बीजेपी सांसद ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, लेकिन दुनिया के सबसे प्रिय नेता भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यह ट्रंप का दूसरा कार्यकाल है, लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री का तीसरा कार्यकाल है।’

विज्ञापन


 

कंगना रनौत पोस्ट - फोटो : एक्स- @KanganaTeam

कंगना ने डिलीट किया ट्वीट

इस ट्वीट में कंगना ने ट्रंप और मोदी के व्यक्तित्व को एक ऐसे शब्द के जरिए बयां किया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस से यह ट्वीट डिलीट करने की मांग की। इसके बाद कंगना ने खुद ही एक और ट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें इस ट्वीट को हटाने के लिए निर्देश आ चुके हैं इसलिए उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है। उन्हें अपनी पर्सनल राय को शेयर करने के लिए खेद है।

 

विज्ञापन

कंगना रनौत पोस्ट - फोटो : एक्स- @KanganaTeam

भारत-पाकिस्तान को लेकर सुर्खियों में ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने 13 मई 2025 को फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अमेरिका की भूमिका होने की बात को दोहराया। ट्रंप ने कहा, ‘वाशिंगटन, भारत और पाकिस्तान के साथ मध्यस्थ के तौर पर शामिल हुआ था।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें