फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut : पंगा गर्ल कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, इस बात पर एक्टर को कहा 'बेचारा'

Sat, 11 Feb 2023 10:48 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कंगना रनौत, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना आए दिन अपने किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कंगना ने आमिर खान को लेकर ट्वीट किया। एक्ट्रेस के इस ट्वीट ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। अपने ट्वीट में कंगना आमिर को बेचारा कह रही हैं। दरअसल, आमिर खान से हाल ही में एक सवाल पूछा गया कि राइटर शोभा डे की भूमिका के लिए कौन सी अभिनेत्री परफेक्ट हैं, जिसके जवाब में आमिर ने इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस के नाम लिए, जिनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के नाम शामिल थे।

विज्ञापन


आमिर खान ने कहा कि ये अभिनेत्रियां इस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं, लेकिन इस बीच शोभा डे ने उन्हें रोकते हुए कहा कि आप एक एक्ट्रेस का नाम लेना भूल रहे हैं, जिनका नाम कंगना रनौत है। आमिर ने शोभा की बात पर हामी भरी और कहा कि कंगना बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और वह इस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं।
 

कंगना ने कहा-  बेचारा आमिर खान…

कंगना ने आमिर के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए ‘बेचारा’ लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा कि बेचारा आमिर खान… हा हा, आपने ऐसा दिखाने की पूरी कोशिश की, जैसे आपको पता ही नहीं है कि मैंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। आपने जिन अभिनेत्रियों का जिक्र किया है, उनमें से कोई नहीं है। इसके बाद एक्ट्रेस ने शोभा डे को  धन्यवाद देते हुए लिखा कि @DeShobhaa जी मुझे आपका किरदार निभाना अच्छा लगेगा।
विज्ञापन


कंगना ने की शोभा की तारीफ

कंगना ने आगे लिखते हुए कहा कि शोभा जी और मेरे राजनीतिक विचार भले ही नहीं मिलते हों, लेकिन वह मेरे काम, मेहनत और लगन की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती हैं। कंगना ने नई किताब के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि मुझे माफ करना मेरे पास चार राष्ट्रीय पुरस्कार हैं और एक पद्मश्री अवॉर्ड है। हालांकि, मुझे तो यह भी याद नहीं कि मेरे पास कितने अवॉर्ड हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने शेयर किया अपना रिकवरी वीडियो, यूजर बोले- 'शेर की बात ही अलग है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें