अभिनेत्री ने आगे कहा, "लॉ एंड ऑर्डर तो सारा मर ही गया है, बताइए। और खून खून करते हैं, लाशों के ढेर भर गए हैं। क्यों? मस्ती, छाई हुई है। ना वो लोक कल्याण के लिए है, ना वो सरहदों के लिए है, ना वो जन कल्याण के लिए है। बस मस्ती में, मस्त हैं। बस ड्रग्स करके मस्त हैं।"
अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुखर अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत में, अभिनेत्री ने एनिमल फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि फिल्म में बस ड्रग्स करके सब मस्त हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
विज्ञापन
कंगना ने की एनिमल की आलोचना
कंगना ने कहा, “अभी भी जिस तरह की फिल्म आप देख लीजिए। बॉक्स ऑफिस पर क्या बवाल मचाती हैं। ओह हो हो हो। देख के लगता है कहां से निकल रहे हैं ये लोग तालियां, सीटियां मारने। कुल्हाड़ी लेकर अगर लड़के निकले और खून खून मार काट सिर्फ कुल्हाड़ी लेकर निकले हुए है। ना उनको कोई कानून व्यवस्था पूछ रहा है। मशीन गन ले के वो स्कूल में जाते हैं। जैसे की पुलिस है ही नहीं, जैसे उसके नतीजे हैं ही नहीं।"
कंगना: फिल्म के किरदार बस ड्रग्स कर के मस्त हैं
अभिनेत्री ने आगे कहा, "लॉ एंड ऑर्डर तो सारा मर ही गया है, बताइए। और खून खून करते हैं, लाशों के ढेर भर गए हैं। क्यों? मस्ती, छाई हुई है। ना वो लोक कल्याण के लिए है, ना वो सरहदों के लिए है, ना वो जन कल्याण के लिए है। बस मस्ती में, मस्त हैं। बस ड्रग्स करके मस्त हैं। देखें किस तरह की पितृसत्तात्मक फिल्में हैं, जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि ये लोग जो ताली बजा रहे हैं और सीटी बजा रहे हैं, वे कहां से आ रहे हैं।"
विज्ञापन
कंगना ने निर्देशक को दिया था यह जवाब
बता दें कि पिछले साल एनिमल के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दावा किया था कि वह एक दिन कंगना के साथ काम करना पसंद करेंगे। हालांकि, कंगना ने यह कहते हुए प्रस्ताव ठुकरा दिया था, "कृपया मुझे कभी कोई भूमिका न दें नहीं तो आपके अल्फा पुरुष नायक नारीवादी बन जाएंगे और फिर आपकी फिल्में भी पिट जाएंगी। आप ब्लॉकबस्टर बनाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री को आपकी जरूरत है।"