बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। भाजपा कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव में उतारने जा रही हैं। कंगना के फैंस जहां इस खबर से बेहद खुश हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कंगना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे उर्मिला मातोंडकर पर भद्दा कमेंट करती हुई नजर आ रही हैं। अब कंगना ने इस मामले पर खुलकर बात की है। कंगना को उर्मिला पर भद्दा कमेंट करने पर कोई अफसोस नहीं है।
बचाव में सनी लियोनी के नाम का लिया सहारा
कंगना रणौत ने हाल ही में अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर एक बातचीत में कहा, 'ये कोई गलत शब्द नहीं हैं। बस इतना है कि इसे समाज में स्वीकार नहीं किया गया। हमारे देश में इन स्टार्स को जितनी इज्जत मिलती है, उनतनी पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती है।' उन्होंने सनी लियोनी की मिसाल देते हुए कहा, आप सनी लियोनी से पूछिए इतनी इज्जत पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।' अपने बयान पर सफाई देते हुए कंगना ने कहा कि उर्मिला मातोंडकर पर तरह का बयान देने का उनका कोई इरादा नहीं था।
'चमकीला' के ट्रेलर लॉन्च पर इम्तियाज के कारण क्यों रोए दिलजीत
उर्मिला पर क्या बोलीं थीं कंगना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कंगना कहती नजर आ रही हैं, 'मैंने उर्मिला मातोंडकर का वह इंटरव्यू देखा। वे मेरे संघर्ष का मजाक उड़ा रही थीं। मुझे बहुत दुख हुआ।'कंगना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'उर्मिला मातोंडकर को कम से कम उनके एक्टिंग के लिए तो टिकट नहीं ही दिया गया है। उन्होंने कैसी फिल्में की हैं ये सबको पता है। अगर उन जैसी स्टार को टिकट मिल सकता है, तो मुझे क्यों नहीं मिलेगा।'
'उन जैसी स्टार को टिकट मिल सकता तो मुझे क्यो नहीं'
कंगना ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा था, 'उर्मिला मातोंडकर को कम से कम उनके एक्टिंग के लिए तो टिकट नहीं ही दिया गया है। उन्होंने कैसी फिल्में की हैं ये सबको पता है। अगर उन जैसी स्टार को टिकट मिल सकता है, तो मुझे क्यों नहीं मिलेगा।'
The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'साबरमती रिपोर्ट' का दिल दहला देने वाला टीजर जारी, रिलीज डेट का खुलासा