गुरुवार सात नवंबर को दिग्गज अभिनेता कमल हासन अपना जन्मदिन मनाएंगे। उनके प्रशंसकों के लिए उनकी आगामी फिल्म से उनकी एक रोमांचक झलक दिखाने के लिए जन्मदिन से बेहतर अवसर और क्या हो सकता है? मणिरत्नम निर्देशित 'ठग लाइफ' के निर्माता अभिनेता के 70वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार और उत्साहित हैं। इस दिन को वह खास बनाने की योजना बना रहे हैं।
‘ठग लाइफ’ से सामने आएगा पहला लुक
कमल हासन के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए, 'ठग लाइफ' के निर्माताओं ने कमल के प्रशंसकों के लिए रिटर्न गिफ्ट के तौर पर "ठग्स" का बहुप्रतीक्षित पहला लुक जारी करने की योजना बनाई है। मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने इस जानकारी को साझा किया।
IFFI 2024: युवा प्रतिभाओं के लिए खास होगा ‘इफ्फी 2024’, मास्टर क्लास से मिलेगा प्रतिभा को निखारने का अवसर
निर्माताओं ने क्या की घोषणा?
एक्स पर पोस्ट करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "कमल हासन सर का जन्मदिन मनाने के लिए तैयार हो जाइए, 7 नवंबर को एक जश्न का इंतजार है। सात नवंबर को सुबह 11 बजे ठगों पर नजर रखें। इस घोषणा के साथ, निर्माताओं ने कमल हासन के कैरेक्टर का एक पोस्टर साझा किया।
कैसी होगी ‘ठग लाइफ’?
कमल हासन की इस फिल्म को गैंगस्टर ड्रामा बताया जा रहा है। 'ठग लाइफ' मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और मद्रास टॉकीज द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म में जयम रवि, त्रिशा, अभिराम और नासिर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। पिछले साल कमल हासन के जन्मदिन से पहले निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठाया था। कमल हासन और मणिरत्नम इस फिल्म के लिए फिर से साथ आ रहे हैं।
Babil Khan: लंदन में बारटेंडर का काम कर चुके हैं बाबिल खान, पिता इरफान को दिखाना चाहते हैं अपना यह ओटीटी शो