कामल हासन ने कई मुद्दों को उठाया
कमल हासन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तमिलनाडु के लोगों के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में मैंने उनके सामने कुछ अनुरोध रखे, जिनमें सबसे प्रमुख था कीलाडी की प्राचीनता को मान्यता दिलाने में तेजी लाना। मैंने प्रधानमंत्री से तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा के गौरव को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने में तमिल लोगों का सहयोग करने का आग्रह किया।”
एक्टर ने पीएम को दिया कीलाडी गांव की थीम पर बना स्मृति चिन्ह
इस मुलाकात के दौरान कमल हासन ने पीएम मोदी को वैगई नदी के तट पर मदुरै से 12 किलोमीटर दूर स्थित कीलाडी गांव की थीम पर आधारित एक स्मृति चिन्ह भी दिया। यह संगम युग का एक प्राचीन स्थल है। हालांकि, कीलाडी की खोजों को लेकर केंद्र और द्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के बीच टकराव चल रहा है। कमल हासन ने 25 जुलाई को ही राज्यसभा में सांसद के तौर पर शपथ ली थी।