फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: ‘ठग लाइफ’ सितारों के साथ एक मंच पर आए अभिनेता कमल हासन, बोले- 'मुझे तमिलनाडु राज्य का शुक्रिया…'

Wed, 04 Jun 2025 04:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan Controversy: साउथ अभिनेता इस समय अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' और कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता फिल्म के कलाकारों के साथ एक मंच पर नजर आए, लेकिन उन्होंंने कन्नड़ भाषा विवादों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम- @ikamalhaasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' से चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसका विरोध भी हो रहा हैं। वहीं अभिनेता को कन्नड़ भाषा पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर भी विरोधों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में अभिनेता अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार के लिए क्रू मेंबर्स के साथ एक मंच पर साथ आए, इस दौरान उन्होंने कन्नड़ भाषा विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आइए जानते हैं कमल हासन ने क्या कहा। 

विज्ञापन


तमिलनाडु राज्य के लोगों का किया धन्यवाद
अभिनेता कमल हासन अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार-प्रसार को लेकर फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फिल्म के पीछे की कड़ी मेहनत के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंंने कहा, ‘मुझे तमिलनाडु राज्य का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जो मेरे पीछे खड़ा है।’ यह बात उन्होंने इसलिए कही क्योंकि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बीते दिनों कन्नड़ भाषा को लेकर उनकी आलोचना की थी।

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life: विवाद के बीच 'ठग लाइफ' ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़, इस दिन होगी रिलीज 
विज्ञापन


कमल हासन के तीन नारे
अभिनेता कमल हासन ने कहा कि उन्हें अपने सार्वजनिक भाषणों में इस्तेमाल किए गए नारे ‘उइरे, उरावे, तमीज’ के अर्थों का भी पूरी तरह से एहसास है। इन तीन शब्दों का एक साथ उपयोग करने पर तमिल भाषा के प्रति उनके गहरे प्रेम और जुड़ाव का पता चलता है। अभिनेता न संयोग से चेन्नई में 'ठग लाइफ' के प्रचार कार्यक्रम में भी इस टैगलाइन का इस्तेमाल किया था, जिस समय उन्होंने कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम की प्रशंसा की और मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। 

फिल्म के बारे में 
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसके बारे में निर्माताओं ने बताया कि इसे कर्नाटक के अलावा पूरे देश में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कमल हासन और तृष्णा कृष्णन मौजूद हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें