'ठग लाइफ' की कहानी और कलाकार
'ठग लाइफ' एक गंभीर अंडरवर्ल्ड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में एक खूंखार डकैत को लंबे समय से मरा हुआ माना जाता है। वह एक बार फिर से प्रकट होता है, लेकिन उसे पता चलता है कि उसे अपने विरोधियों और अपने अलग हुए बेटे दोनों का सामना करना होगा।
फिल्म 'ठग लाइफ' में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज, नस्सर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ, बाबूराज और तृषा कृष्णन हैं।
'ठग लाइफ' पर विवाद
आपको बता दें कि इस फिल्म पर कर्नाटक में विवाद चल रहा है। कर्नाटक में कई सामाजिक संगठन कह रहे हैं कि वह कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को रिलीज नहीं होने देंगे। वह कमल हासन के बयान से नाराज हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है। फिल्म न रिलीज होने देने का मामला अब हाई कोर्ट में पहुंचा है। कमल हासन ने अदालत में अर्जी दाखिल कर मांग की है कि कर्नाटक में इस फिल्म को बिना किसी रुकावट के रिलीज करने की इजाजत दी जाए।