फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki Koechlin: लंच के दौरान प्रोड्यूसर को फोर्क से मारना चाहती थीं कल्कि, जानिए क्या था पूरा मामला

Tue, 25 Mar 2025 06:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kalki Koechlin: कल्कि कोचलिन ने एक किस्सा बताया जिसमें एक प्रोड्यूसर ने उनसे कुछ ऐसा कह दिया कि अभिनेत्री का मन उस प्रोड्यूसर को मारने का किया। जानिए अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर के साथ क्या किया और कैसे उसका मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन
कल्कि कोचलिन - फोटो : इंस्टाग्राम-@kalkikanmani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कल्कि कोचलनि ने अपने साथ हुए एक वाकये को याद करते हुए बताया कि एक बार एक प्रोड्यूसर ने उन्हें हंसते समय उनके चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों के लिए फिलर कराने की सलाह दी थी। जिसके बाद अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर को भी कुछ वैसा ही जवाब दिया था। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि वो अपने चेहरे में किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहती हैं, वो जैसी हैं उससे खुश हैं।

कल्कि ने साझा किया किस्सा

विज्ञापन

बीबीसी के साथ हालिया बातचीत में एक पुरानी घटना को याद करते हुए कल्कि ने कहा, “ हम लोग लंच कर रहे थे, तभी एक प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि तुम्हें अपनी हंसी के लिए बस थोड़ा सा फिलर चाहिए। मैं उसे वहीं अपने फोर्क से मारना चाहती थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उसे उत्तर दिया, ठीक है तो मुझे मुस्कुराना ही बंद कर देना चाहिए। मुझे लगता है कि इस बारे में मेरा नजरिया थोड़ा मजाकिया और थोड़ा गुस्से वाला है। 

महिलाओं के करियर पर ध्यान देने से खुश हैं कल्कि
कल्कि ने महिलाओं के ऊपर बढ़ते दबाव पर भी बात की, जिसे सोशल मीडिया और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने वाले माहौल ने और भी बढ़ा दिया है। हालांकि, उनका मानना है कि एक सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला है, जिसमें महिलाएंं अपना करियर बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। खासकर बच्चों की परवरिश करने के बाद। उन्होंने काम, परिवार और माता-पिता के बीच संतुलन बनाने के मुश्किल दौर को स्वीकार किया, लेकिन महिलाओं में उम्मीद की किरण भी देखी, जो नए अवसरों और करियर को अपना रही हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Himesh Reshammiya: जब आशा भोसले ने हिमेश के लिए कहा था ‘कोई उसे झापड़ मारो’, अब सिंगर ने मानी अपनी गलती

कल्कि ने स्वीकारी चेहरे पर झुर्रियां होने की बात
कल्कि ने नई उम्र के लोगों के सुंदरता बढ़ाने के लिए अपने चेहरे पर सर्जरी कराने या समय से पहले ही उनमें बदलाव लाने के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त की। वहीं खुद के झुर्रियों के साथ सहज होने पर अभिनेत्री ने कहा, “अब एक नई पर्त आ गई है, जो है उम्र। वास्तविकता ये है कि मेरे झुर्रियां हैं और मैं अभी भी कैमरे के सामने हूं। मैं वाकई में अपने चेहरे पर कुछ भी नहीं करना चाहती, इसलिए मुझे इसके साथ सहज होना होगा।

यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun-Trivikram: अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की फिल्म पर आई ऐसी जानकारी, जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

तमिल फिल्म में नजर आई थीं कल्कि
वर्कफ्रंट की बात करें तो कल्कि आखिरी बार तमिल रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘नेसिप्पाया’ में नजर आई थीं। अभिनेत्री फिल्म में एक पुर्तगाल की वकील की सहायक भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म इसी साल 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे पहले कल्कि अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में सहायक भूमिका में दिखाई दी थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें