फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Legend Of Hanuman Season 6 OTT: इस हनुमान जयंती दिखेगा बजरंगबली का संकटमोचन अवतार, यहां होगी सीरीज स्ट्रीम

Tue, 25 Mar 2025 05:54 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Legend Of Hanuman Season 6 OTT: एनिमेटेड वेब सीरीज ‘द लीजेंड्स ऑफ हनुमान’ का छठा सीजन इस हनुमान जयंती से स्ट्रीम होना शुरू होगा। आइए जानते हैं आप इसे ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
द लीजेंड्स ऑफ हनुमान सीजन 6 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनिमेटेड वेब सीरीज ‘द लीजेंड्स ऑफ हनुमान’ का अगला सीजन आगामी हनुमान जयंती पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह सीरीज भगवान हनुमान के जीवन पर आधारित है, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, देवी सीता और अन्य लोगों के जीवन को भी दर्शाया गया है। इसके पहले पांच सीजन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। आइए जानते हैं यह कब से प्रीमियर होना शुरू होगा? 

विज्ञापन

इस तारीख से शुरू होगी स्ट्रीमिंग
‘द लीजेंड्स ऑफ हनुमान’ का छठा सीजन 11 अप्रैल 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू होगा। इस दिन हनुमान जयंती का पर्व भी पड़ रहा है, जो इसके रिलीज में आध्यात्मिकता को जोड़ेगा। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर सीरीज का ट्रेलर शेयर किया और लिखा, "इसमें भक्ति की शक्ति है, उसके लिए पर्वत भी हल्का है! इस हनुमान जयंती पर, बजरंग बली की ऐसी कथा देखें जैसा पहले कभी नहीं देखा! ‘द लीजेंड्स ऑफ हनुमान’ सीजन 6 के सभी एपिसोड 11 अप्रैल से सिर्फ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं।"


यह खबर भी पढ़ें: Himesh Reshammiya: जब आशा भोसले ने हिमेश के लिए कहा था ‘कोई उसे झापड़ मारो’, अब सिंगर ने मानी अपनी गलती

विज्ञापन

पर्वत लिए दिखे बजरंगबली
सामने आए ट्रेलर में बजरंगबली अपने संकटमोचन अवतार में दिखें। उन्होंने संजीवनी बूटी के लिए पूरा पर्वत उठा लिया। उनका यह रूप संकट को हरने वाला माना जाता है, जो भगवान राम के प्रति उनकी निष्ठा और भक्ति को दर्शाता है।



यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun-Trivikram: अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की फिल्म पर आई ऐसी जानकारी, जानकर फैंस हो जाएंगे खुश


इन्होंने दी है आवाज
‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 6 में  श्री राम के रूप में संकेत म्हात्रे, हनुमान के रूप में दमनदीप सिंह बग्गन, सीता के रूप में सुरभि पांडे, रावण के रूप में शरद केलकर, सुग्रीव के रूप में विक्रांत चतुर्वेदी, लक्ष्मण के रूप में रिचर्ड जोएल, और जामवंत के रूप में शक्ति सिंह की आवाज शामिल है। सीरीज को कांग और नवीन जॉन ने निर्देशित किया है और इसे शरद देवराजन, अरशद सैयद, अश्विन पांडे और सरवत चड्ढा सहित अन्य ने लिखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें