फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: कमल हासन ने दीपिका-रणवीर के बच्चे को दिया यह आशीर्वाद, कहा कुछ ऐसा कि गदगद हुए फैंस

Mon, 24 Jun 2024 07:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका हाल ही में मुंबई में अपनी फिल्म ' कल्कि 2898 एडी ' के प्रचार के लिए मौजूद थीं, जहां फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज भी एक साथ नजर आए। एक बातचीत के दौरान कमल हासन ने दीपिका और रणवीर के बच्चे के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो अभिनेत्री के फैंस को भा गया है।
विज्ञापन
कमल हासन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे । अभिनेत्री खुशी से अपने बेबी बंप को भी फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। दीपिका हाल ही में मुंबई में अपनी फिल्म ' कल्कि 2898 एडी ' के प्रचार के लिए मौजूद थीं, जहां फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज भी एक साथ नजर आए। एक बातचीत के दौरान कमल हासन ने दीपिका और रणवीर के बच्चे के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो अभिनेत्री के फैंस को भा गया है।
विज्ञापन


दीपिका ने साझा किया फिल्म से जुड़ा अनुभव
इस बातचीत के दौरान, दीपिका ने बताया कि निर्देशक नाग अश्विन कमल हासन के साथ शूटिंग करते समय कितने उत्साहित थे। दीपिका ने कहा, "मैं बॉम्बे में थी। यह एक लंबा ब्रेक था क्योंकि हम अलग-अलग शेड्यूल में शूटिंग कर रहे थे। मैंने कुछ समय से उनसे बात नहीं की थी। मैंने नाग का यह मिस्ड कॉल देखा और मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या हुआ। उन्होंने कहा, 'मैंने आपको यह बताने के लिए कॉल किया कि हमने कमल सर के साथ अपना पहला दिन शूट किया है।'" उन्होंने आगे कहा कि नाग ने उनसे यह एक बच्चे की तरह कहा।

कमल हासन ने दीपिका के बच्चे के लिए कही यह बात
कमल हासन ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "यह वह बच्चा है, जिसने इस फिल्म को बनाया है।" उन्होंने नाग अश्विन के अंदर के बच्चे और उनके उत्साह का जिक्र किया, जिसने इस फिल्म को बनाया। अभिनेता ने बाद में मुस्कुराते हुए दीपिका के बेबी बंप की ओर इशारा किया और कहा, "हमें उम्मीद है कि यह बच्चा भी किसी दिन फिल्म बनाएगा।" यह सुनकर दीपिका शर्मा गईं।
विज्ञापन


इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि यह फिल्म भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, पशुपति और राजेंद्र प्रसाद आदि कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संतोष नारायणन ने संगीत दिया है। वहीं, फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त ने किया है।
विज्ञापन

 

Nawazuddin: राष्ट्रगान नहीं गाने पर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वीडियो वायरल होने पर समर्थन में भी आए फैंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें