लाचार पिता की भूमिका में दिखे श्रेयस
खेती में कीटनाशकों के इस्तेमाल और उसके लोगों की सेहत पर होने वाले नकारात्मक प्रभावों को फिल्म में दिखाया गया है। खाने-पीने के सामान में बढ़ती मिलावट किस तरह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है और उस पर सिस्टम की सुस्ती..., इन मुद्दों को ट्रेलर में जगह दी गई है। श्रेयस तलपड़े एक लाचार पिता की भूमिका में हैं। वह इस मुद्दे को उठाते हैं कि खाने में केमिकल्स की मिलावट किस कदर एक 'धीमे जहर' का काम कर रही है।
कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है 'द इंडिया स्टोरी'
‘द इंडिया स्टोरी खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। श्रेयस तलपड़े का किरदार अपनी बेटी के मौत के बाद पुलिस थाने पहुंचते हैं और कहते हैं, 'मेरी बेटी का मर्डर हुआ है। उसी की एफआईआर दर्ज करानी है'। मगर, उनकी फाइल फेंक दी जाती है। इसके बाद वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। इस कड़ी में खाने-पीने की चीजों में केमिकल की मिलावट और कृषि में कीटनाशकों के खतरनाक इस्तेमाल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
श्रेयस कहते हैं, 'हमारी लड़ाई सिर्फ हमारे लिए नहीं, देश के तमाम बच्चों के लिए है'। न्याय के लिए आवाज उठाने निकले श्रेयस और काजल अग्रवाल के सामने कई चुनौतियां आती हैं। किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है और इसे सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।