मेकर्स लाए फैंस के लिए तोहफा
फिल्म की पहली एनिवर्सरी पर फैंस के लिए खास तोहफा भी पेश किया है। दरअसल, मेकर्स खास मौके पर फिल्म का 'एक्सक्लूसिव 2-डिस्क कलेक्टर एडिशन LP' लेकर आए हैं। फिलहाल इसका सीमित एडिशन ही आज रिलीज हुआ है। अहान पांडे और अनीत 'सैयारा' की पहली सालगिरह मनाने के लिए लंदन के वेम्बली स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म के लिए एक 'कलेक्टर्स एडिशन विनाइल LP' लॉन्च की। यह पैकेज फैंस और म्यूजिक के शौकीनों को फिल्म के पूरे म्यूजिकल सफर को फिर से महसूस करने का एक शानदार अनुभव देने के लिए बनाया गया है।
इस तरह मनाया पहली एनिवर्सरी का जश्न
फिल्म का एक साल पूरा होने पर यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें लिखा है, 'फिल्म 'सैयारा' का एक साल। वेम्बली में वाणी और कृष। लगता है यह किस्मत में ही लिखा था। 'सैयारा' को अपने दिलों में जगह देने के लिए आपका शुक्रिया। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उन सभी 'सैयारा' फैंस के लिए, जिन्हें हमारा म्यूजिक, हमारी आवाजें और हमारे डायलॉग्स पसंद आए। अब आप 'एक्सक्लूसिव 2-डिस्क कलेक्टर एडिशन LP' पा सकते हैं, जिसमें कुछ खास यादगार चीजें भी हैं। यह हमारा एक हिस्सा है। आपके लिए। हमेशा के लिए। लिमिटेड एडिशन। आज रिलीज हो रहा है। अब दुनियाभर में उपलब्ध है'।
'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस
अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' को युवाओं का जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिला था। सिनेमाघरों में देखने पहुंचे कई युवा इस फिल्म को देखकर फूट-फूटकर रोए। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब चर्चा में रहे थे। फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 329.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।