फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Kher: कैलाश खेर ने लॉन्च की अपनी पहली किताब, 50 मशहूर गानों की कहानी बयां करती है ‘तेरी दीवानी’

Sun, 02 Feb 2025 11:33 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kailash Kher: मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में अपनी पहली किताब ‘तेरी दीवानी: शब्दों के पार’ को लॉन्च किया। गायक ने इस किताब में अपने लोकप्रिय गानों के पीछे की कहानी को बयां किया है। 

 
विज्ञापन
कैलाश खेर ने लॉन्च की अपनी पहली किताब। - फोटो : इंस्टाग्राम @kailashkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली किताब ‘तेरी दीवानी: शब्दों के पार’ को भी लॉन्च किया। इस लॉन्च इवेंट में कैलाश खेर के साथ संजय के रॉय और वैशाली माथुर भी शामिल हुए। अपनी किताब में उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों के पीछे की कहानी को बताया है। 

विज्ञापन

मशहूर गानों के पीछे की कहानी बताती है किताब
कैलाश खेर की यह किताब उनके शुरुआती संघर्षों, म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके सफर और पसंदीदा गीतों की पीछे की कहानी और झलक पेश करती है। व्यक्तिगत किस्सों और अनुभवों के माध्यम से कैलाश ने उनके जीवन को आकार देने वाले गीतों के बारे में बताया है। इस किताब में उनके 50 लोकप्रिय गानों के पीछे की अनकही कहानी को कहा गया है, जिसमें ‘सैयां’, ‘तेरी दीवानी’ और ‘अल्लाह’ के बंदे शामिल है।


यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhasker: स्वरा भास्कर को वापस मिला एक्शन अकाउंट, पोस्ट साझा कर अभिनेत्री ने दी जानकारी

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट
कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुक लॉन्च की एक झलक साझा की। दिग्गज सिंगर ने कैप्शन में लिखा,  "तेरी दीवानी हमेशा से एक गीत से बढ़कर रहा है। यह एक भावना है। अब जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में ‘तेरी दीवानी: शब्दों के पार’ के लिए प्यार देखना वाकई खास है! सभी के प्यार और ऊर्जा के लिए आभारी हूं!" इस किताब में कैलाश ने अपने शुरुआती संघर्षों को याद किया है, जिसमें अखबार में काम करना और जिंगल के माध्यम से म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री लेने से पहले कई बार रिजेक्शन का सामना करना शामिल है। 



यह खबर भी पढ़ें: Uorfi Javed: ऊर्फी जावेद का पलटवार, सलमान खान पर अशनीर ग्रोवर ने किया था कटाक्ष, बोलीं- उनके सामने बोल कर दिखा


फैंस की मांग पर लॉन्च की किताब
कैलाश खेर ने बताया कि वर्षों से उनके कई फैंस गायक से उनके मशहूर गीतों के पीछे की कहानी और प्रेरणा के बारे में पूछते रहे हैं। उन्होंने कहा, "वर्षों से, कई प्रशंसकों ने मुझसे पूछा है, 'इतना दिल को छूने वाला, गहरा लिखते हैं, हमें इन गीतों के पीछे की रोचकता, भावनाओं के बारे में बताएं। अब मेरे हर गाने के पीछे की छोटी-छोटी कहानियां इस किताब में हैं।" कैलाश ने अपने पिता की आध्यात्मिक शिक्षाओं को इसका प्रमुख श्रेय दिय। इस दौरान कैलाश खेर ने अपनी अगली किताब 'प्रोडिजी ऑफ फेलियर' की घोषणा भी की, जिसमें म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले उनके संघर्षों और कई रिजेक्शन के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें