अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट सस्पेंड और हैक होने के बाद वापस आ गया है। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर यह खबर साझा की। साथ ही उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान उनका सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले स्वरा ने बताया था कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है।