फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा वर्ल्डकप फाइनल में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन बीबर-मैडोना और शकीरा ने ली कितनी फीस? जानिए

Mon, 20 Jul 2026 11:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

FIFA World Cup Final 2026: फीफा वर्ल्ड कप (2026) के पहले ऐतिहासिक हाफटाइम शो और क्लोजिंग सेरेमनी में जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया। उनके अलावा मैडोना, शकीरा और बीटीएस ने भी प्रस्तुति दी। जानिए इनकी फीस से जुड़ी डिटेल्स
विज्ञापन
शकीरा-जस्टिन बीबर-मैडोना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 का खिताब स्पेन ने जीत लिया है। स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। फीफा वर्ल्ड कप के पहले ऐतिहासिक हाफटाइम शो और क्लोजिंग सेरेमनी में जस्टिन बीबर सहित कई ग्लोबल सेलेब्स ने परफॉर्मेंस दी। इस बीच सवाल है कि इन हस्तियों ने अपनी प्रस्तुति के लिए कितनी फीस ली? जानिए

विज्ञापन


क्या सच में ली है तगड़ी फीस?
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के हाफटाइम शो में जस्टिन बीबर को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए लाखों फैंस ने देखा। वे ग्लोबल स्टार हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि इसके लिए उन्होंने बहुत बड़ी रकम फीस के तौर पर ली होगी। उनकी तरह अन्य सेलेब्स ने भी इवेंट के लिए मोटा पैसा लिया होगा। मगर, यह सच नहीं है। दरअसल, इनमें से किसी भी सेलेब ने कोई फीस नहीं ली है।

आयोजकों ने उठाया ये खर्चा
जस्टिन बीबर से लेकर अन्य सेलेब्स ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के हाफटाइम शो में परफॉर्म के लिए फीस के रूप में कुछ नहीं लिया है। MARCA की रिपोर्ट के अनुसार, इस मेगा इवेंट में इन दिग्गज हस्तियों को कोई निश्चित परफॉर्मेंस फीस नहीं दी जाती। फीफा के आयोजकों ने उनके रहने, ट्रैवल, सिक्योरिटी और स्टेज प्रोडक्शन का सारा खर्च उठाया। कलाकारों को आमदनी की बजाय दुनियाभर में मिलने वाले अच्छे खासे ग्लोबल एक्सपोजर से फायदा होता है। 
 

जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम
परफॉर्मेंस का क्या लाभ मिलेगा?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हाफटाइम शो 'फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड' के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से एक चैरिटी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। इसका मकसद दुनियाभर के बच्चों की शिक्षा के लिए फंड जुटाना है। दूसरा इससे इन सेलेब्स को ग्लोबल एक्सपोजर भी काफी ज्यादा मिला। इस मैच को दुनियाभर में तमाम लोगों ने लाइव देखा। इस बड़े स्तर पर मिलने वाले विज्ञापन और पब्लिसिटी से कलाकारों के गानों की स्ट्रीमिंग और कॉन्सर्ट टिकटों की बिक्री में भारी उछाल आता है।
विज्ञापन

शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम
शो खत्म होने के बाद कैसे मिलेगा फायदा?
ऐसे में बीबर, मैडोना, BTS और शकीरा जैसे अन्य कलाकारों को वर्ल्ड कप फाइनल में परफॉर्म करने के लिए कोई पारंपरिक परफॉर्मेंस फीस नहीं दी गई। MARCA की रिपोर्ट के मुताबिक, परफॉर्मर्स को रिहर्सल के लिए थोड़ा-बहुत पैसा (स्टाइपेंड) मिलता है, लेकिन असली फायदा शो खत्म होने के बाद होता है। दुनिया के सबसे बड़े टेलीविजन ऑडियंस के सामने परफॉर्म करने से हर आर्टिस्ट को तगड़ा प्रमोशन मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें