फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara 2 Announcement: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा 2’ का एलान, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

Sat, 27 Sep 2025 05:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Devara 2 Poster Out: फिल्म 'देवरा' के एक साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के साथ ही इसके सीक्वल यानी 'देवरा 2' का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
देवरा 2 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर दर्शकों को सरप्राइज दिया है। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवरा’ के रिलीज़ हुए एक साल पूरे होने के मौके पर इसके सीक्वल ‘देवरा 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। यह खबर सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म के पहले पार्ट को हुआ एक साल
पिछले साल 27 सितंबर को रिलीज हुई ‘देवरा’ को तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन-ड्रामा फिल्मों में गिना गया। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने पिता और बेटे दोनों की भूमिकाएं निभाईं, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। निर्देशक कोराटाला शिवा की कहानी और शानदार प्रस्तुति ने फिल्म को यादगार बना दिया। रिलीज़ के बाद से ही चर्चा होने लगी थी कि कहानी अधूरी है और सीक्वल बनना तय है।

विज्ञापन


मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'एक साल पहले जब सिनेमा में तूफ़ान उठा था, उसकी गूंज आज भी सुनाई देती है। अब वक्त है उस तूफान की अगली लहर का।' इस ऐलान ने फैंस के बीच ‘देवरा 2’ को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।



फिल्म की स्टारकास्ट
पहली फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नरेन, कलैयारासन और मुरली शर्मा जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा थे। इन सभी की शानदार अदाकारी ने फिल्म को और भी मज़बूत बनाया। उम्मीद की जा रही है कि सीक्वल में भी यह कास्ट दर्शकों को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: OG Box Office Collection: पवन कल्याण ने तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड, 'ओजी' ने तीन दिन में ही कई फिल्मों को पछाड़ा

वॉर 2 के बाद एनटीआर का डबल धमाका
हाल ही में जूनियर एनटीआर बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में भी नजर आए, जिसने उनके स्टारडम को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया। ऐसे में ‘देवरा 2’ उनके करियर की सबसे हाई-प्रोफाइल फिल्मों में गिनी जा रही है।

कहानी से जुड़ी उम्मीदें
पहली फिल्म के अंत में जिस तरह का क्लिफहैंगर दिखाया गया था, उसने दर्शकों को सीट से हिलने नहीं दिया। अब सीक्वल से यह उम्मीद की जा रही है कि अधूरी कहानी पूरी होगी और एक्शन व इमोशन का डोज पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें