रेगिस्तानी इलाके में पहुंचे जूनियर एनटीआर
मेकर्स ने 'एनटीआरनील' का एक नया स्टिल साझा किया है। NTRNeelFilm के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसे साझा किया गया है। इसमें रेगिस्तानी इलाके की झलक है। जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखा है, क्योंकि वे बैकसाइड से पोज देते दिखे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'यह शांति ..... पहले की है'। बाकी आप जानते हैं कि खाली जगह में क्या भरना है'।
नेटिजंस हुए क्रेजी
आज जारी हुए स्टिल को देखकर जूनियर एनटीआर के फैंस और नेटिजंस क्रेजी हो रहे हैं। कोई लिख रहा है, बॉक्स ऑफिस पर आंधी आने वाली है। तो कोई कह रहा है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है। बता दें कि 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है। इस मौके पर फिल्म का पहला लुक सामने आएगा। मेकर्स 19 मई की आधी रात को फिल्म की पहली झलक जारी करने वाले हैं। इसी के साथ इंडस्ट्री में इसकी अवधि को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
तीन मिनट हो सकती है लॉन्च एसेट की अवधि
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लॉन्च एसेट 3 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है। इंडिपेंडेंट ट्रेड चर्चा के मुताबिक, पहली झलक को किसी मोशन पोस्टर या सामान्य टीजर की तरह नहीं, बल्कि 'NTRNeel' की दुनिया से रूबरू कराने वाले बड़े वीडियो के रूप में तैयार किया जा रहा है। एनटीआर और प्रशांत नील पहली बार साथ आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीदें भी बहुत हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।