फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Fri, 16 Feb 2024 05:09 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माता इस फिल्म को पांच अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे थे, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बीते लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। कोरताला शिवा के साथ जूनियर एनटीआर की यह फिल्म वर्ष 2024 की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक है। बीते दिनों 'देवरा' से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया था। निर्माता इस फिल्म को पांच अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे थे, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म को अब 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज की जाएगा।
विज्ञापन


नए पोस्टर के साथ की रिलीज डेट की घोषणा 
एनटीआर जूनियर ने एक्स पर फिल्म 'देवरा पार्ट एक' की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। अभिनेता ने रिलीज डेट की घोषणा फिल्म के नए पोस्टर के साथ की है। पोस्ट में जूनियर एनटीआर घुटनों के बल बैठे खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्रॉउंड में भगवान शिव के चिन्ह के एक विशाल पर्वत भी दिख रहा है। अभिनेता ने बताया कि 'देवरा पार्ट एक' 10 अक्तूबर, 2024 को दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।




यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh: दौलत के मामले में जैकी भगनानी से कम नहीं रकुल प्रीत, एक्ट्रेस की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन


 'देवरा' की स्टारकास्ट  
कोरताला शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित, 'देवरा' में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। सैफ अली खान मुख्य विलेन के किरदार में हैं। जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। 'देवरा' के साथ जान्हवी अपना साउथ डेब्यू भी कर रही हैं। प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण, कलैयारासन, मुरली शर्मा और अभिमन्यु सिंह सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है 'देवरा'
इस फिल्म का निर्माण युवा सुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स ने किया है और इसे नंदामुरी कल्याण राम के जरिए प्रस्तुत किया गया है। 
'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। कथित तौर पर अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। आरआरआर' की तरह इस तेलुगु फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे, जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवरा को भारी बजट पर बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट ने की चीफ्स विक्ट्री परेड में मारी गई महिला के परिवार की मदद, दान किए 100000 डॉलर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें