'कोटा फैक्ट्री' सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय वेब सीरीज में से एक है। इसके पिछले दो सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस सीरीज का तीसरा सीजन हाल में ही नेटफ्लिक्स पर 20 जून को रिलीज किया गया। इस सीजन को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिल रहा है। इस शो के सबसे बड़े सितारो में जितेंद्र कुमार और एहसास चन्ना शामिल हैं। हाल मे ही दोनों कलाकारों ने श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को लेकर मजेदार बात कही है।
कार्तिक और श्रद्धा को बनाना चाहते हैं अपना सोशल मीडिया मैनेजर
कोटा फैक्ट्ररी के दो सबसे मशहूर चेहरे हैं जितेंद्र कुमार और अहसास चन्ना। इन दोनों को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। हाल में ही जितेंद्र और अहसास से एक दिलचस्प सवाल किया गया, जिसका उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब दिया है। दरअसल, उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो किस सेलिब्रेटी को अपने सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में देखना पसंद करेंगे। इस का जवाब देते हुए 'कोटा फैक्ट्री' के जीतू भैय्या ने कहा कि वह श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को अपना सोशल मीडिया मैनेजर बनाना चाहेंगे। उनके साथ-साथ अहसास ने भी श्रद्धा कपूर का नाम लिया।
बहन अभिनेत्री...तो क्या करते हैं सोनाक्षी के भाई लव-कुश?
अहसास को श्रद्धा लगती है मजेदार इंसान
जितेंद्र कुमार और अहसास चन्ना को उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताना था, जो उनके आदर्श सोशल मीडिया मैनेजर हो सकते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए जितेंद्र ने श्रद्धा और कार्तिक आर्यन का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें ये दोनों कलाकार काफी अच्छे लगते हैं। वहीं अहसास ने श्रद्धा का नाम लेते हुए कहा," श्रद्धा बहुत सच्ची, स्वाभाविक और मजेदार इंसान हैं। वह हमेशा मस्ती करती हैं, इसलिए उनसे जुड़ाव महसूस होता है"। इसके साथ ही कोटा फैक्ट्री में अहम भूमिका निभाने वाले मयूर मोरे ने कहा कि वह जितेंद्र उर्फ जीतू भैय्या को लेना चाहेंगे, क्योंकि उन्हें कोई ऐसा शख्स चाहिए, जो उनके साथ मस्ती कर सके।
Jackky Bhagnani: मुसीबत में पड़ी जैकी भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट, क्रू मेंबर्स ने वेतन न देने का लगाया आरोप
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है 'कोटा फैक्ट्री 3'
बताते चलें कि कोटा फैक्ट्री, कोटा के कोचिंग सेंटरों में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के जीवन पर प्रकाश डालती है। इस सीरीज को राघव सुब्बू ने निर्देशित किया है। इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसका पहला सीजन साल 2019 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया था। इसकी लोकप्रियता बढ़ जाने के बाद दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इसके अधिकार खरीद लिए, जिस पर साल 2021 में सीजन 2 रिलीज किया गया। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है, जिसे फिर से काफी प्यार मिल रहा है। इसमें जितेंद्र कुमार, अहसास चन्ना, मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, रेवती पिल्लई और उर्वी सिंह आदि मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग से कमा डाले इतने रुपये