फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Lopez: तलाक के अफवाहों के बीच बेन एफ्लेक के ऑफिस में दिखीं जेनिफर, फैंस बोले- ये प्यार है या व्यापार!

Fri, 28 Jun 2024 07:46 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


जेनिफर लोपेज पिछले दिनों अकेले यूरोप में छुट्टियां मनाती नजर आई थीं। अपनी छुट्टी से लौटने के बाद गायिका को बुधवार को लॉस एंजिल्स में बेन एफ्लेक के प्रोडक्शन कार्यालय में स्पॉट किया गया। सूत्रों की मानें तो इस दौरान वे एफ्लेक के ऑफिस में सुबह करीब 10 बजे सूट पहनकर और कंधे पर डफेल बैग लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
बेन एफ्लेक जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बेन और जेनिफर अब अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कल जेनिफर लोपेज बेन एफ्लेक के ऑफिस में स्पॉट की गईं। दोनों के फैंस अब जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है। 
विज्ञापन


जेनिफर हुए बेन ने साथ बिताया समय 
जेनिफर लोपेज पिछले दिनों अकेले यूरोप में छुट्टियां मनाती नजर आई थीं। अपनी छुट्टी से लौटने के बाद गायिका को बुधवार को लॉस एंजिल्स में बेन एफ्लेक के प्रोडक्शन कार्यालय में स्पॉट किया गया। सूत्रों की मानें तो इस दौरान वे एफ्लेक के ऑफिस में सुबह करीब 10 बजे सूट पहनकर और कंधे पर डफेल बैग लेकर पहुंची थी। दोनों ने ऑफिस में काफी समय एक साथ बिताया। इस खबर के बाद दोनों की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस समझना चाह रहे हैं कि क्या बेन और जेनी में सब ठीक हो गया है। 

ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने की छप्परफाड़ कमाई, जानें अन्य फिल्मों का हाल 
विज्ञापन


प्यार या बिजनेस मीटिंग 
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लाखों लोग पसंद करते हैं। जेनिफर ऑफिस अकेले आईं थीं। गौरतलब है कि मीटिंग खत्म होने के बाद पहले बेन एफ्लेक ऑफिस से निकले और बाद में जेनिफर को निकलते देखा गया। वहीं अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये बिजनेस मीटिंग थी या दोनों कुछ समय साथ में बिताना चाह रहे थे। 
विज्ञापन


टीवी और फिल्म के साथ-साथ ओटीटी पर भी काम कर चुकी है ये अभिनेत्री

फिर से वेडिंग रिंग के साथ स्पॉट हुए बेन एफ्लेक
हॉलीवुड ए-लिस्टर्स जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में शादी की थी। सूत्रों को मानें तो इन दिनों वे वैवाहिक समस्याओं से गुजर रहे हैं और अपनी शादी को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। अफवाहों के बावजूद जेन और बेन कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। पिछले दिनों एक आउटिंग के दौरान बिना शादी की अंगूठी के नजर आए थे वहीं जेनिफर से मुलाकात के बाद वे वेडिंग रिंग पहन कर ऑफिस से निकलते दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें