'लोका' से गलत सबक न ले लें
जीतू ने कहा कि 'लोका' की सफलता मलयालम सिनेमा के लिए एक अहम मौका है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को सुपरहीरो शैली को महज एक चलन मानकर न अपनाने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा 'अब लोका ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। मेरी एकमात्र समस्या यह है कि लोग उस फिल्म की सफलता से गलत सबक न लें। अब, सभी को आंख मूंदकर सिर्फ सुपरहीरो फिल्में ही नहीं बनानी चाहिए। वे पहले ही वह फिल्म बना चुके हैं। हम नहीं चाहते कि लोग अब सफल फिल्मों का अनुसरण करें और लगातार सिर्फ सुपरहीरो फिल्में ही बनाएं। हर तरह की फिल्में होनी चाहिए।'
यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ‘करोड़ों कमाकर भी अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पाते’, आमिर ने दिया चौंकाने वाला बयान; किसे दी सलाह?