फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Purohit: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर रोहित पुरोहित बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Mon, 15 Sep 2025 11:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Purohit Blessed With Baby Boy: अभिनेता रोहित पुरोहित के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी शीना बजाज को बेटा हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
शीना बजाज, रोहित पुरोहित - फोटो : इंस्टाग्राम @imsheenabajaj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने 15 सितंबर को शादी के सात साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित और शीना ने अपने बच्चे के जन्म का एलान किया। 
विज्ञापन

इस जोड़े ने एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की, जिसमें शीना के बेबी बंप पर हाथ रखे फोटो है। तस्वीर के बीच में एक छोटा सा कार्ड है जिस पर लिखा है 'लड़का हुआ है' और साथ में तारीख 15.9.25 भी लिखी है। पोस्ट में आगे लिखा है 'आपके प्यार, समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'
 
Trending Videos

यूजर्स ने की टिप्पणी
रोहित पुरोहित के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने टिप्पणी की 'बधाई हो, खूब सारा प्यार और छोटे को आशीर्वाद।' कई अन्य सेलेब्स और फैन ने भी बधाई दी। रोहित को डेली सोप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। वहीं शीना को सिटकॉम 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' में काम करने के बाद लोकप्रियता मिली।

अप्रैल में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
रोहित और शीना ने 22 जनवरी, 2019 को जयपुर में शादी की थी। 30 अप्रैल 2025 को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी का एलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें एक्टर रोहित पुरोहित भी नजर आ रहे थे। उनके हाथ में एक कार्ड था जिसमें लिखा था, ‘मम्मी-पापा।’ पोस्ट में उन्होंने लिखा 'आपकी प्रार्थना की जरूरत है। प्लीज, हमें अपनी ब्लेसिंग दीजिए।' शीना आगे लिखती हैं, मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि प्रेग्नेंसी का यह फेज अच्छे से निकल जाए। मैं आपके साथ यह खबर साझा करके काफी खुश हूं।'  
 
विज्ञापन

साढ़े छह साल बाद बने माता पिता
शीना और रोहित पुरोहित की मुलाकात सीरियल 'अर्जुन' के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक डेटिंग की। साल 2019 में शीना और रोहित शादी के बंधन में बंध गए। अब साढ़े छह साल बाद वह माता-पिता बने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें