फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जया बच्चन ने इस व्यक्ति को बताया था अपना 'तीसरा बच्चा', अमिताभ बच्चन को इस बात का है पछतावा

Thu, 24 Apr 2025 12:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaya Bachchan on Amitabh Bachchan: अभिनेत्री जया बच्चन ने बताया है कि वह कैसे अपने परिवार और करियर को संभालती थीं। उन्होंने बताया है कि अमिताभ बच्चन ने व्यस्त होने के बावजूद परिवार को बहुत अच्छा वक्त दिया।
विज्ञापन
जया बच्चन-बिग बी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जया बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को अपना 'तीसरा बच्चा' बताया था। इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया कि वह कैसे उस वक्त करियर, परिवार और चुनौतियों से निपटती थीं।

विज्ञापन

जया बच्चन ने पाले तीन बच्चे
बीबीसी रेडियो के साथ बातचीत में जया बच्चन से पूछा गया कि उन्होंने दोबारा फिल्मों में कैसे वापसी की? इस पर जवाब देते हुए जया ने बताया कि यह मुश्किल था क्योंकि उन्होंने 'तीन बच्चों' को पाला है। उनका मतलब था अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और उनके पति अमिताभ बच्चन को। उनके इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया। उनका यह जवाब दिखाता है कि वह परिवार को लेकर कितनी गंभीर थीं। जया का ये जवाब अमिताभ से उनके मजबूत रिश्ते को भी दिखाता है।
Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' पर बैन के बीच रिद्धि डोगरा ने कही बड़ी बात, कहा- राक्षसों के खिलाफ खड़ें हों

विज्ञापन

अमिताभ को हुआ इस बात का पछतावा
इसी इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने इस बात के लिए पछतावा जाहिर किया कि वह काम की वजह से अपने परिवार और बच्चों को ज्यादा वक्त नहीं दे पाए। उनके शब्दों ने कई लोगों के दिलों को छू लिया, जिसमें शोहरत और निजी जिंदगी के बीच तालमेल बिठाने की जद्दोजहद पर बात कही गई।
Murad: अंग्रेज जमाने के अभिनेता हैं रजा मुराद के पिता मुराद, फिल्मों में निभाया जज, पुलिस और सम्राट का किरदार

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
जया बच्चन ने अमिताभ का किया बचाव
अमिताभ के जवाब पर जया बच्चन ने उनका बचाव किया और बताया कि वह एक अच्छे पिता हैं। जया के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताया। बच्चों की ज्यादातर आदतें उनसे ही मिली हुई हैं। जया बच्चन ने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने बहुत व्यस्त होने के बावजूद परिवार और बच्चों को वक्त दिया।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का काम
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत ने सीनियर पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। फिल्म में फहद फाजिल, राना दग्गूबाती और मंजू वारियर थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें