अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
जया बच्चन ने अमिताभ का किया बचाव
अमिताभ के जवाब पर जया बच्चन ने उनका बचाव किया और बताया कि वह एक अच्छे पिता हैं। जया के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताया। बच्चों की ज्यादातर आदतें उनसे ही मिली हुई हैं। जया बच्चन ने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने बहुत व्यस्त होने के बावजूद परिवार और बच्चों को वक्त दिया।
अमिताभ बच्चन का काम
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत ने सीनियर पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। फिल्म में फहद फाजिल, राना दग्गूबाती और मंजू वारियर थे।