दिग्गज गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने मंगलवार को मुंबई में बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। इस दौरान उनकी बहू शिबानी भी इस कार्यक्रम में नजर आईं। लॉन्च के मौके पर जावेद अख्तर अपने खास कुर्ता पायजामा पहन रखा था। बता दें कि 'एंग्री यंग मेन' सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा बनाया गया है, जिसका निर्माण सलमान खान के साथ सलमा खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर किया है।
विज्ञापन
2 of 5
'एंग्री यंग मेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'एंग्री यंग मेन' की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान ने कही थी ये बात
सलमान खान ने सीरीज को लेकर कहा था, ‘मैं उन्हें भविष्य में फिर से साथ काम करते देखना चाहता हूं और मुझे लगता है कि इन दोनों के प्रशंसक भी ऐसा ही चाहते होंगे। उनकी साझेदारी हमेशा सबसे बेहतर करती है। ‘एंग्री यंग मेन’ उनकी रचनात्मक प्रतिभा और भारतीय सिनेमा पर उनके गहरे प्रभाव के लिए एक सम्मान है। यह दो सुपरस्टार लेखकों के दिल और दिमाग में की यात्रा है, जिन्होंने कहानी कहने के तरीके को हमेशा के लिए बदल दिया।’
4 of 5
'एंग्री यंग मेन' की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन होगी सीरीज रिलीज
सलीम खान और जावेद अख्तर की शानदार जोड़ी की कहानी दिखाने वाली सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। बता दें कि इस जोड़ी ने एक साथ 22 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। साथ ही इन्होंने साथ में दो कन्नड़ फिल्मों में भी सहयोग दिया है। दोनों दिग्गजों ने साल 1982 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।
जावेद अख्तर और सलीम खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन सितारों ने भी की शिरकत
‘एंग्री यंग मेन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलीम खान, अभिनेता सलमान खान, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और अन्य लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने अपने विचारों को साझा किया।