जान्हवी कपूर का स्टैंड-अप कॉमेडी वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे पता है कि आप लोग मुझे सुनने नहीं देखने आए हो। मैंने देखा है आप में से कई लोगों ने अपने फोन में मेरी तस्वीरें लगा रखी हैं।
जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फैंस उनके जिम लुक से लेकर उनकी नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने स्टैंड-अप कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया है। सोशल मीडिया पर दर्शक उनके इस नए अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी अपने स्टैंड-अप शो के जरिए लोगों को एचपीवी यानि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के बारे में जागरूक करती नजर आईं।
विज्ञापन
खुद पर मारे कई जोक्स
जान्हवी कपूर का स्टैंड-अप कॉमेडी वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे पता है कि आप लोग मुझे सुनने नहीं देखने आए हो। मैंने देखा है आप में से कई लोगों ने अपने फोन में मेरी तस्वीरें लगा रखी हैं। वैसे यह मेरा पहला शो है तो मैं आपसे उम्मीद करती हूं कि आप मेरे जोक्स पर हंसेंगे। मुझे याद है आप लोगों ने मेरी पहली फिल्म के बाद काफी खिंचाई की थी।'
एचपीवी के लिए किया जागरूक
जान्हवी शो में आगे कहती हैं, 'देखिए आज मैं खास मकसद से आप लोगों के बीच आई हूं। मैं आप लोगों को एचपीवी के बारे में बताना चाहती हूं। यह बीमारी आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है। आप लोग भी इसके बारे में अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें। आपकी एक कोशिश से किसी की जिंदगी बच सकती है।'
जान्हवी का वर्क-फ्रंट
पिछली बार जान्हवी कपूर वरुण धवन की फिल्म में नजर आई थीं। वहीं, आने वाले दिनों में वे शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में दिखाई देंगी। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में भी वे वरुण धवन के साथ एक्टिंग करती नजर आएंगी।