फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी के काम को दर्शकों ने काफी सराहा, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। अभिनेत्री उन आलोचनाओं के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'मेरा किरदार रणबीर को हनीट्रैप में फंसना था और इसके लिए मुझे वह दृश्य करना पड़ा।
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' से अगर किसी एक स्टार को सबसे ज्यादा फायदा मिला है तो वे तृप्ति डिमरी हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था, लेकिन दर्शकों को उनका यह किरदार बहुत पसंद आया। इस फिल्म के बाद लोग उन्हें 'नेशनल क्रश' का भी टैग दे चुके हैं। हाल ही में, अभिनेत्री इस फिल्म के विवादित दृश्यों के बारे में खुलकर बातें करती दिखाई दीं।
विज्ञापन
कम्फर्ट जोन से बाहर की फिल्म थी 'एनिमल'
फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी के काम को दर्शकों ने काफी सराहा, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। अभिनेत्री उन आलोचनाओं के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'मेरा किरदार रणबीर को हनीट्रैप में फंसना था और इसके लिए मुझे वह दृश्य करना पड़ा। इस फिल्म के पहले दर्शकों से हमेशा मुझे प्रशंसा ही मिली है। 'एनिमल' मेरे लिए भी एक फिल्म मुश्किल थी। मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना चाहती थीं, इसलिए मैंने इस फिल्म को हां कहा था।'
माता-पिता हुए परेशान
तृप्ति अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ''एनिमल' के रिलीज के बाद जिस तरह से मुझे ऑनलाइन ट्रोल किया गया, उससे मेरे मां-पापा काफी परेशान हो गए थे। वे चाहते थे कि मैं किसी सफल फिल्म का हिस्सा बनूं, लेकिन ऐसे विवादों में न पडूं। मैंने उन्हें काफी समझाया तब जाकर वे शांत हुए। वे काफी घबरा गए थे।'
खुद पर था संदेह
तृप्ति डिमरी के लिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए तृप्ति कहती हैं, 'जब मेरी पहली फिल्म फ्लॉप कर गई थी तब मैं सोचने लगी थी कि कहीं मैंने गलत करियर तो नहीं चुन लिया। मैं अपने माता-पिता को गर्व महसूस करवाना चाहती थी, इसलिए मैं बॉलीवुड में टिकी रहीं। मेरे लिए सब कुछ नया था, लेकिन मैं डटी रही और धीरे-धीरे ही सही मैंने काम करना सीख लिया।'