ईशा मालवीय-प्रियंका चाहर भी पहुंचे
इसके अलावा इस पार्टी में टीवी अभिनेत्रियां ईशा मालवीय और प्रियंका चाहर चौधरी भी पहुंचीं। दोनों ने सरगुन-रवि के शो 'उड़ारियां' से टीवी पर डेब्यू किया था। इसके अलावा शो के मेन लीड अंकित गुप्ता भी पार्टी में पहुंचे। सबसे दिलचस्प बात ये थी कि प्रियंका और अंकित अपने ब्रेकअप के बाद एक ही छत के नीचे नजर आ रहे हैं।
अवनीत कौर भी हुईं शामिल
इसके अलावा पार्टी की रौनक अभिनेत्री अवनीत कौर ने भी बढ़ा दी। अवनीत मीडिया को पोज देते हुए काफी ग्लैमरस लग रही थीं।
अंकित-अभिषेक ने साथ में दिया पोज
पार्टी में बिग बॉस फेम अभिषेक कुमार भी अपने खास दोस्त अंकित गुप्ता साथ नजर आए। दोनों ने साथ में मीडिया को पोज भी दिए। इस दौरान दोनों ने ही ब्लैक कलर का इंडो-वेस्टर्न सूट पहना हुआ था।
रमेश तौरानी भी पहुंचे
फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी रवि और सरगुन की दिवाली पार्टी में पहुंचे। रमेश यहां ग्रे कलर के कुर्ते में नजर आए। पार्टी में टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी अपने भाई के साथ पहुंचीं।