फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaat: सनी देओल के रोमांस के बजाए गुस्से को क्यों पसंद करते हैं फैंस? एक्टर ने खुद बताई वजह

Sun, 13 Apr 2025 11:14 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol on Acting: फिल्म जाट के अभिनेता सनी देओल ने बताया है कि लोग उनके रोमांटिक रोल से ज्यादा गुस्से वाले रोल को क्यों पसंद करते हैं? 
विज्ञापन
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत रही। फिल्म में सनी देओल ने बलदेव प्रताप सिंह का रोल अदा किया है। फिल्म में वह तटीय गांव में जाते हैं जहां पर राणा तुंगा (रणदीप हुड्डा) राज कर रहे होते हैं। इसके बाद सनी देओल अपने गुस्से वाले रोल में गांव में नाइंसाफी के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह ज्यादातर फिल्मों में रोमांस के बजाए गुस्सा वाला रोल ही क्यों करते हैं?

विज्ञापन

लोग गुस्से वाले सीन को याद रखते हैं
बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए सनी देओल ने बताया कि उनका किरदार अकसर गुस्सा ही जाहिर करता है। उन्होंने बताया 'हर भावना के लिए अलग जगह है। मुझे लगता है कि गुस्सा तब आता है जब कोई चीज हमें खटकती है। मेरी फिल्मों में भी कुछ गलत हो रहा होता है, जो मुझे खटकता है। ज्यादातर लोग मुझे तब याद करते हैं जब मैं गुस्से वाला रोल निभाता हूं न कि रोमांटिक सीन।'
Balraj Sahni: इस फिल्म में मुस्लिम किरदार निभाने के लिए याद किए जाते हैं बलराज साहनी, नहीं देख पाए थे अभिनय

फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुस्से वाले किरदार करके खुश होते हैं सनी देओल
सनी देओल ने आगे कहा कि अभिनेताओं को वही किरदार करने चाहिए जो बहुत अच्छा कर सकें और असली लगे। यही ईमानदारी है। 'बाकी मैं नहीं जानता, मैं बस उस सीन में अपने आपको ढाल देता हूं। इसके बाद मैं इसे महसूस करना चाहता हूं और इसे करना चाहता हूं। जब मैं इस तरह के किरदार कर देता हूं तो मैं खुश होता हूं और अपने आप से संतुष्ट होता हूं कि यह असली है। जब मैं गलत करता हूं तो मैं इसे जानता हूं। लेकिन जब मुझसे दोबारा वही करने के लिए कहा जाता है तो मैं इसे नहीं कर सकता।'
Saif Ali Khan Stabbing Case: करीना ने बताया हमले के दिन सैफ के साथ क्या हुआ, चार्जशीट से हुआ यह बड़ा खुलासा
विज्ञापन

फिल्म की कमाई
आपको बता दें कि 'जाट' फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़, दूसरे दिन सात करोड़ और तीसरे दिन 10 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से फिल्म की कमाई तीसरे दिन तक 26.5 करोड़ रुपये हो चुकी थी।
गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, सैयामि खेर, रेजिना कैसेंड्रा और विनीत कुमार सिंह अहम रोल में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें