फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2025: प्यार और सेवा के साथ मनजोत सिंह मनाते हैं बैसाखी, बचपन की यादों को किया साझा

Sun, 13 Apr 2025 11:14 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manjot Singh: अभिनेता मनजोत सिंह बैसाखी का त्योहार कैसे मनात हैं उसे साझा किया। साथ ही त्योहार को लेकर अपने बचपन से जुड़ी यादों को भी साझा किया।
 
विज्ञापन
मनजोत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ oyemanjot
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। देश भर में इसे बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। दिल्ली में पले-बढ़े अभिनेता मनजोत सिंह की बैसाखी मनाने की बहुत अच्छी यादें हैं। उनकी यादों में गुरुद्वारे जाकर तैयारियों में मदद करना और परिवार के साथ समय बिताना शामिल है। वह इस उत्सव का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं, जो सिख नववर्ष का प्रतीक है।

विज्ञापन

अभिनेता कैसे मनाते हैं बैसाखी
अभिनेता मनजोत सिंह ने बताया कि वह इस दिन को कैसे मनाते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उन्होंने कहा,  ‘हम इसे मिठाई बांटकर और लंगर का आयोजन करके मनाते हैं। बड़े ही आराम से, प्यार से, ना ज्यादा शोर-शराबा, अच्छे से मनाते हैं परिवार के साथ।’ 


यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की नार्थ अमेरिका में हुई कितनी कमाई, आंकड़े कर देंगे हैरान

विज्ञापन


मां से मिली सीख को किया याद
अपने निजी जीवन से एक किस्सा साझा करते हुए मनजोत ने अपनी मां से मिली सीख को याद किया, उन्होंने कहा, ‘मेरी मां हमेशा कहती है कि बैसाखी साल में एक बार आती है, लेकिन जब भी आप खाते हैं, तो आपको हमेशा किसानों की फसल अच्छी हो के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। तो मैं आज भी हमेशा प्रार्थना करता हूं।’ 


यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की फैन हुईं प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

गुरुद्वारे में करते हैं सेवा
अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए अभिनेता कहत हैं कि इस दिन का मतलब उनके लिए गुरुद्वारे में सेवा के लिए समर्पित करना भी था। उन्होंने कहा, ‘बैसाखी के दिन हम खेलते नहीं थे। हम गुरुद्वारे में समय बिताते थे, वहां की सफाईयां, सजावट और लंगर में जो बन रहा है, उसमें योगदान, जैसे कि हम राशन देते थे, यही सब करते थे। हम लंगर सेवा भी करते थे।" अपने पसंदीदा डिश के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताय की उनकी मां बैसाखी पर हमेशा खीर बनाती हैं।


मनजोत सिंह का वर्क फ्रंट
मनजोत सिंह ओए लकी! लकी ओए!, फुकरे और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘परम सुंदरी’ और ‘किस किस को प्यार करूं 2’ नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें