लोकप्रिय इस्त्राइली टेलीविजन सीरीज फौदा के एक क्रू सदस्य मातन मीर की कथित तौर पर गाजा में हमास से लड़ते हुए मौत हो गई है। इस बात की जानकारी फौदा के सोशल मीडिया हैंडल से भी दी गई है।
आधिकारिक बयान से हुई पुष्टि
टीवी सीरीज के एक्स अकाउंट से उनके निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान पोस्ट किया। टीम की तरफ से लिखा गया "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे फौदा परिवार के सदस्यों में से एक, मातन मीर की गाजा में युद्ध लड़ते हुए मौत हो गई है। वे एक अभिन्न क्रू सदस्य थे। इस क्षति से कलाकार और पूरा क्रू हतप्रभ है। हम मातन के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।''
युद्ध के दौरान गई जान
फौदा के अलावा, मीर द कॉप्स सहित अन्य शो के निर्माण में भी शामिल थे। फौदा के निर्माता, एवी असाचारॉफ ने भी एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की, और बताया कि प्रोडक्शन क्रू के सदस्य उत्तरी गाजा में लड़ाई में जान चली गई है। हमास ने सात अक्टूबर को इस्त्राइल पर आक्रमण शुरू किया था। इसके बाद, इस्त्राइल ने हमास पर जवाबी हमला किया और इस समूह को नष्ट करने की कसम खाई थी।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी की पहली रंगोली की दिखाई झलक, तस्वीर शेयर कर दी दिवाली की शुभकामनाएं
इस्त्राइल में काफी लोकप्रिय है 'फौदा'
बता दें कि फौदा ने इस्त्राइल में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इस सीरीज में इस्त्राइली रक्षा बल और खुफिया एजेंसिया को फिलिस्तीन और गाजा में अपने विरोधियों से निपटते हुए दिखाया गया है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Aadar Jain: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद, दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे पहुंचे आदर जैन?