फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niv Sultan: इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सुर्खियों में निव सुल्तान, एक्ट्रेस के वीडियो की जमकर हो रही चर्चा

Thu, 01 Aug 2024 11:20 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इजराइली अभिनेत्री निव सुल्तान ने अपनी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा की है, जिसमें वह आंख मारती नजर आ रही हैं। दरअसल, इस्माइल हानिया की बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद अभिनेत्री की ऐसी प्रतीक्रिया पर सभी हैरान हैं। 
विज्ञापन
निव सुल्तान - फोटो : इंस्टाग्राम@sultaniv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते बुधवार को इस्लामिल रेजिस्टेंस ऑफ हमास के राजनीतिक कार्यलय के प्रमुख इस्माइल हनीया पर तेहरान में हमला किया गया और इस घटना में उनका एक बाडीगॉर्ड भी मारा गया। ऐसी घटना होने के बाद निव सुल्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
इस्माइल हानिया ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ईरान के नए राष्ट्रपति के अलावा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमनेई से भी मुलाकात की थी। इस्माइल हानिया को ईरान ने राजकीय अतिथि का दर्जा दिया हुआ है। वहीं ईरान की राजधानी तेहरान में हमास सरगना इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद निव सुल्तान के इस वीडियो का आना सभी को हैरान कर रहा है।

क्यों चर्चा में है निव सुल्तान का वीडियो
निव सुल्तान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरी पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कॉफी पीती नजर आ रही हैं। इसके तुंरत बाद ही वह कैमरे के सामने आंख मारती नजर आ रही हैं, जो कि अब चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में हमास सरगना इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। वह तेहरान के एक अपार्टमेंट में ठहरा हुआ था। ईरानी सेना ने बताया है कि हानिया के साथ उसका एक सुरक्षा गार्ड भी मारा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास नेता की हत्या पर बुधवार को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की। इस्माइल हनीया इस हत्या की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और खतरनाक घटना बताया है।
विज्ञापन


कौन हैं निव सुल्तान
निव सुल्तान एक इजराइली प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह Apple TV+ इजराइली सीरीज 'तेहरान' में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। सुल्तान का जन्म यरुशलम, इजराइल में एक मोरक्को यहूदी परिवार में हुआ था। उसके माता-पिता मोरक्को से आकर बसे थे। इजराइल रक्षा बलों में एक सैनिक के रूप में सेवा करने के बाद, उन्होंने इजराइल के तेल अवीव में तीन साल तक अभिनय कक्षाओं में भाग लिया था। बता दें, सुल्तान को एप्पल टीवी+ इजराइली जासूसी टेलीविजन सीरीज 'तेहरान' में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था, जहां वह तेहरान, ईरान में एक ग्राउंड ऑपरेशन में काम करने वाली मोसाद एजेंट तामार राबिनियन की भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें