फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishika Taneja: इस बोल्ड एक्ट्रेस ने ली दीक्षा, बोलीं- महिलाएं छोटे कपड़े पहनने के लिए नहीं

Thu, 06 Feb 2025 03:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ishika Taneja: बॉलीवुड अभिनेत्री इशिका तनेजा गुरु दीक्षा ले चुकी हैं। उन्होंने मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद सनातन की सेवा करने की कसम भी खाई। आइए जानते हैं कौन हैं इशिका तनेजा?
 
विज्ञापन
इशिका तनेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री इशिका तनेजा, जो कि गुरु दीक्षा लेने के बाद से ग्लैमर की दुनिया से किनारा कर चुकी हैं। उन्होंने गुरुवार को निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले इशिका ने मौनी अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने के बाद सनातन धर्म का प्रचार करने की कसम खाई थी। आइए जानते हैं कौन हैं इशिका तनेजा?

विज्ञापन

कौन हैं इशिका तनेजा?
इशिका तनेजा ने साल 2018 में ‘मिस वर्ल्ड टूरिज्म’ का खिताब जीता था। अभिनेत्री को साल 2016 में भारत की 100 सफल महिलाओं की श्रेणी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इशिका साल 2017 में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ में अभिनय भी किया है। इसके अलावा वह विक्रम भट्ट की सीरीज ‘हद’ में भी नजर आईं। इसके अलावा अभिनेत्री के नाम 60 मॉडलो पर 60 मिनट में 60 फुल एयरब्रश मेकअप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।




यह खबर भी पढ़ें: Mrs Hindi Movie Review: रीमेक के जाल में इस बार फंसी सान्या मल्होत्रा, जेन जी के जमाने में बीती सदी की फिल्म

विज्ञापन

इशिका ने कब ली गुरु दीक्षा?
इशिका ने जनवरी में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरु दीक्षा ली थी। अभिनेत्री ने सनातन जीवन को अपनाने और उसे बढ़ावा देने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को छोटे कपड़े पहनकर नाचने के लिए नहीं बनाया गया है, बल्कि उन्हें सनातन की सेवा करने के लिए बनाया गया है।



यह खबर भी पढ़ें: Lata Mangeshkar: योगी आदित्यनाथ से लेकर नितिन गडकरी तक, लता जी को पुण्यतिथि पर इन मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि


धर्म का प्रचार करने वाली फिल्में बनाएंगी इशिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इशिका ने आश्वासन दिया है कि वह अपने पुराने जीवन में वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा, "अगर मुझे मौका मिला, तो मैं फिल्में बनाऊंगी, लेकिन उनमें भी मैं सनातन धर्म का प्रचार करूंगी।" बता दें कि इशिका से पहले हर्षा रिछारिया भी गुरू दीक्षा ले चुकी हैं। हर्षा के साध्वी बनने के अफवाहों ने उन्हें विवादों में खड़ा कर दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें