सोशल मीडिया पर छा गए तीनों खान, आए शानदार कमेंट्स
तीनों खान के एक जगह पहुंचते ही सोशल मीडिया पर इन तीनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगते हैं। इसपर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने आमिर और सलमान का वीडियो पोस्ट किया तो उसपर एक यूजर कमेंट करता है, अमर-प्रेम, वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, एक सलमान भाई हैं, जिनसे हर कोई रिश्ता बना कर रखता है। आमिर खान और शाहरूख खान के वीडियो पर भी लोग प्रतिक्रियाएं देते हैं, जहां एक यूजर लिखता है, बहुत समय बाद इन दोनों को एक साथ देखा, वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, मैंने तो शाहरुख और आमिर खान का स्क्रीनशॉट ले लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: Vidaamuyarchi: सुबह 4 बजे के शोज का हाल देखकर रह जाएंगे दंग, अजीत कुमार की फिल्म को मिला फैंस का प्यार